कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

युवा सेवा एवं खेल विभागयुवा दिवस के अवसर पर 5 विधाओ में प्रतियोगिताएं विजेताओं को किया संमानित

न्यूज मिशन
कुल्लू
युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा गत दिवस 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया गया । इस अवसर पर, समूहगान, एकल गायन, चित्र कला लेखन ,  निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें जिला कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारम्भ मुखातिथि दिनेश सेन अध्यक्ष सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने दीप प्रवज्वलित कर किया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कु० कविता ठाकुर ने बताया की युवा दिवस के अवसर पर 5 विधाओ में प्रतियोगिताएं करवाई गयी ।उन्होंने कहा कि समूह गान में सूत्रधार कला संगमप्रथम,राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तान पुर ने दूसरा, एकल गायन में दया नंद प्रथम,कैलाश दूसरे व धनमन्ती ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम,सृष्ठि दूसरे, व गुंजन तृतीय , चित्र लेखन में सार्थक प्रथम, सपना दूसरे व सृष्ठि तीसरे, व निबन्ध लेखन में शानू पहले , राजपाल दूसरे तथा शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now