कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

मनाली मनूरंशाला में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने लोक संस्कृति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

ओल्ड फिल्मी गीत पर नृत्य कर जागृति कला मंच ने खूव लूटी बाहवाही

न्यूज मिशन

कुल्लू
मनाली विंटर कार्निवाल के तीसरे दिन मनु रंगशाला के मंच पर  देशभर की लोक सांस्कृति झलक दिखी। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने  प्रतिभागिता में  अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर फोक डांस प्रतियोगिता में जम्मू के कलाकारों ने कुल्लू सांस्कृतिक कला संगम और मनु हडिंबा क्लब मनाली के द्वारा प्रस्तुति दी गई, वही फिल्मी डांस न्यू में औरा जम्मू के कलाकार, रूद्रा अल्टीमेट ग्रुप कुल्लू और परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया तो वही टैलेंट शो में  म्यूजिकल ग्रुप गोहर, वॉरियर्स कुल्लू, सप्रैक्स, ड्रीम टू फ्लाई द स्टूडियो और फ्लाइंग जम्मू, नित्यांगना क्लास संस्कृत मंच नगर और परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया तो वही क्लासिकल में वॉरियर्स कुल्लू नृत्यांगना कला संगम मंच नगर और परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी वहीं फैशन शो में औरा, मनु हडिंबा क्लब मनाली , कुलत सांस्कृतिक दल , लोक अकैडमी, वहीं महिला मंडल ने अपना फैशन शो प्रस्तुत किया।
वही वही जम्मू कश्मीर से आई प्रतिभागी साक्षी शर्मा ने बताया कि 5 दिनों तक अपनी प्रस्तुति मनू शाला में देंगे और यहां आकर उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न जिलों से आए संस्कृति को देखने का भी मौका मिल रहा है जैसे कि हम अपना डोगरा कलचर को यहां पर प्रस्तुत कर रहे हैं किस प्रकार से हम अपनी संस्कृति को प्रस्तुत कर रहे हैं, ऐसे में यहां के लोगों को जम्मू कश्मीर के डोगरा संस्कृति के बारे में हर दिन प्रस्तुत कर जानकारी दे रहे हैं।
हरियाणा से आई कलाकार कन्नू ने बताया कि उनका लोक नृत्य घूमर और फाग है घूमर नृत्य में सभी लड़का और लड़कियां नृत्य करती है, उन्होंने कहा कि आज फाग की प्रस्तुति दी है और यहां की संस्कृति को देखकर हमें बहुत अच्छा लगा ऐसे में हमें विभिन्न जिला से आए संस्कृति को देखने का मौका मिल रहा है और उसे जानने का भी।
मनाली की स्थानीय कलाकार नेहा ने बताया कि वह जागृति कला मंच की ओर से अपनी प्रस्तुति कला मंच पर दी है उन्होंने कहा कि उन्होंने ओल्ड गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी उन्होंने कहा कि ऐसे में विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले रही है और ऐसे में हम विंटर कार्निवल में खूब मनोरंजन कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now