कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च कंपटीशन में छात्र-छात्राओं ने मॉडल के द्वारा किया प्रतिभा का प्रदर्शन

10 जिला के  80 छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय कंपटीशन में लिया भाग

एसी टू डीसी शशि पाल नेगी ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के 10 जिलों के 80 छात्र छात्राओं ने मैथमेटिक्स ,साइंस ,लैंग्वेज और एनवायरनमेंट के विषय में विभिन्न प्रकार के मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चारों विधाओं में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा जज ने बारीकी से मूल्यांकन किया इस मौके पर आईआईटी मंडी और जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिकों ने भी छात्रों के मॉडल का मूल्यांकन किया और छात्रों से कई प्रश्नों के माध्यम से टैलेंट को सर्च किया इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसी टू डीसी कुल्लू शशि पाल ने बतौर  मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ के प्रिंसिपल सुरेंद्र शर्मा ने एसी टू डीसी को  शॉल, टोपी वा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य अतिथि शशि पाल नेगी ने चारों विधाओं में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। साइंस विदा में
पहला स्थान  पर शिमला की सोनिया,दूसरा स्थान   सिरमौर के सुशील और अरमान,तीसरा स्थान ऊना की कृतिका  जरयाल वहीं लैंग्वेज विदा में मंडी की वैशाली, कुसुम निशिता निकिता ने प्रथम स्थान, कांगड़ा की गौरी शर्मा द्वितीय, बिलासपुर की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। मैथमेटिक्स में सिरमौर की अदिति और प्रतीक्षा प्रथम, कांगड़ा की सायना, कंचन कुमारी और सिया द्वितीय स्थान पर रही, बिलासपुर की काकुल तीसरे स्थान पर रही।एनवायरमेंट में खुशी और शुभम प्रथम, हमीरपुर की वंशिका शर्मा और गीतिका दूसरे स्थान पर रही  , कांगड़ा की हिना और कंजर तीसरे स्थान पर रही।
एसी टू डीसी कुल्लू शशि पाल नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्टेट लेवल का टैलेंटेड सर्च कंपटीशन जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश वर्ग के 10 जिलों के 80 छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि चार थीम के माध्यम से मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इस तरह के टैलेंट सर्च प्रोग्राम के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है
जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान में तैनात मूल्याकंन एवं शोध समन्वयक कमल कांत शर्मा ने कहां की राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत पहली बार प्रदेश में कुल्लू जिला में आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि कंपटीशन में प्रदेश भर के 10 जिलों के 76 बच्चों ने चार अलग-अलग विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।जिसमें मैथमेटिक्स साइंस लैंग्वेज र एनवायरमेंट के विषय में मॉडल के माध्यम से प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषय में बहुत मेहनत के साथ मॉडल तैयार किए थे जिससे जज के द्वारा पूछे गए सवालों का भी कॉन्फिडेंट होकर जवाब दिया है उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म मिला है जिससे आने वाले समय में यह बच्चे आगे जाकर कई कंपटीशन में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों में छात्र रूचि दिखाएं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now