कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला के वन मंडल कुल्लू में 30 आगजनी की घटनाओं में 100 हैक्टेयर भूमि पर पेडों को पहुंचा भारी नुकसान-एंजेल चौहान

कहा-लंबे ड्राई सपैल के कारण और शरारती तत्वों के द्वारा  जंगलों में आगजनी की घटना को दिया जा रहा अंजाम

वन विभाग ने जंगलों में आग की घटना की देख रेख के लिए फायर वॉचर किए तैनात
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में जंगलों में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं दे रही है ऐसे में जगह-जगह पर जंगलों में आगजनी से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है जिसके चलते जीव जंतुओं और पशु पक्षियों के साथ-साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है ऐसे में आगजनी की घटना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार वन विभाग और प्रशासन की तरफ से कोई खास प्रबंध नहीं है जिससे कि जंगलों की आग को काबू पाया जा सके यही नहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पिछले डेट माह से बारिश न होने के कारण ड्राई स्पेल चल रहा है जिसके चलते आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है
 वन विभाग वन मंडल कुल्लू  डीएफओ एंजेल चौहान ने कहा कि वन मंडल कुल्लू में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह और दिसंबर माह के 4 सप्ताह में जंगलों में 30 आगजनी की घटनाएं हुई है जिसमें 100 हेक्टेयर में देवदार कल और अन्य पौधे जलकर राख हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में आगजनी कारण लंबे समय से ड्राई स्पेल और शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाई जाती है इसके अलावा लोग अपने बगीचे में झाड़ियां को जलाने के लिए आग लगाते हैं जिसके बाद   घासनियो में और जंगलों में फैल रही है जिससे जंगलों का काफी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि पतली कुल के समीप बड़ागढ़ एरिया में जंगलों में आगजनी की घटना दो-तीन दिनों में हुई है जिससे करीब 20 हेक्टेयर भूमि में पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now