कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बंजार विधानसभा में पीएमजीएसवाई के 46 करोड रुपए के 4 सड़कों की अपग्रेडेशन- विक्रमादित्य सिंह

 

कुल्लू 9 दिसम्बर
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज घाटी में सांसद प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में 51 कऱोड़ 22 लाख रुपये की विकासात्मक परियोजना के लोकार्पण व भूमि पूजन किये। जिनमें 46 करोड रुपए के 4 विभिन्न सड़क परियोजनाओं के भूमि पूजन तथा 5 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित तीन बेली ब्रिज के लोकार्पण शमिल हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने न्यूली स्थित 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो बैली  ब्रिज व सैंज में 2 करोड़ 68  लाख रुपए की लागत से निर्मितबैली ब्रिज का लोकर्पण किया।
उन्होंने 9 करोड़ 70 लाख़ रूपए की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लम्बी सैंज- नियुली- गरटाह सड़क, दमोठी – भरठीधार 10 किलोमीटर लम्बी तथा 9 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क, बंजार- बठाहड़ की 20 किलोमीटर 20 लाख़ की लागत सी निर्मित होने वाली सड़क, तथा डोरु – पलाहच 6 किलोमीटर लम्बी साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का भी भूमिपूजन किया।
लोक निर्माण तथा तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सांसद  मंडी लोक सभा प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में बंजार विधानसभा की तहसील सैंज में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
घाटी में पधारने पर तलाड़ा, शालवाड़, सैंज, रोपा व न्यूली में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा, राम सिंह मियां अध्यक्ष एपीएमसी, शीशराम आजाद अध्यक्ष जिला कांग्रेस कुल्लू , ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्षा अरुणा ठाकुर, तेजा ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बंजार, हरिचंद शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनाली, जिला परिषद सदस्य विभा सिंह, एसई लोक निर्माण जितेन्द्र गुप्ता, एक्सिन विनय हाजरी  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now