कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड द्वारा कुल्लू (हिमायत प्रदेश) में शास्त्रीनगर स्थान पर संचालित

20 प्रशिक्षणार्थियों को बुनाई व डिजायनिग का प्रशिक्षण में दक्षता प्रदान करने हेतु 4 माह का पूर्णकालिक प्रशिक्षण

न्यूज मिशन
कुल्लू 8 दिसंबर
बुनाई व डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र  शास्त्रीनगर कुल्लू के प्रभारी  रमेश कुमार बुंदेला ने जानकारी दी कि केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड  द्वारा बुनाई व डिजायनिंग प्रशिक्षण केन्द्र योजना को भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित किया जाता है। वर्तमान में यह योजना केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड द्वारा कुल्लू (हिमायत प्रदेश) में शास्त्रीनगर स्थान पर संचालित कर रहा है। इस प्रशिक्षण केन्द्र पर 20 प्रशिक्षणार्थियों को बुनाई व डिजायनिग का प्रशिक्षण में दक्षता प्रदान करने हेतु 4 माह का पूर्णकालिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा प्रशिक्षण अवधि   में कार्यदिवसों में प्रशिक्षणार्थी     की उपस्थिति पर वर्तमान में अनुमोदित दर  प्रति बर्ष 125 का वजीफा पदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कोई भी महिला, पुरुष व ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को बुनाई व डिजायनिंग के कार्य में भिज्ञ  होना वांछनीय है।
इस प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी आयु पहचान, नाम, पता, योग्यता, बुनाई व डिजायनिंग के अनुभव सहित आवेदन को विज्ञप्ति प्रकाशन तिथि से  28 दिसम्बर 2023 व सांय 5.00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय प्रभारी बुनाई व डिजायनिग प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर, कुल्लु प्रबन्ध निर्देशक हिम बुनकर भुन्तर कुल्लू महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू व अध्यक्ष भुट्टी कॉपरेटिव सोसायटी भुट्टी कॉलोनी, कुल्लू में प्रदान किए जा सकते है।
अभ्यर्थियों के चयन हेतु एक गठित समिति के समक्ष उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रभारी, बुनाई व डिजायनिंग प्रशिक्षण केन्द्र शास्त्री नगर कुल्लू मे  29 दिसम्बर 2023 , प्रातः 11:00 बजे लिया जाएगा तथा इसके लिए कोई पृथक से पत्र व्यवहार नहीं किया जाऐंगा। प्रशिक्षण 01 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ कर दिया जाऐगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now