कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2023 तक होने वाली सेना भर्ती मेंसुबह 6 बजे भर्ती ग्राउंड पददल, मंडी में रिपोर्ट करें
न्यूज मिशन
कुल्लू 6 दिसंबर 2023
कर्नल डी. एस. सामंत, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी द्वारा सभी अभियर्थीयों को यह सूचित किया जाता है कि, पददल ग्राउंड में दिनांक 20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2023 तक होने वाली सेना भर्ती में वर्तमान मौसम को देखते हुए भर्ती ग्राउंड में रिपोर्ट करने का समय सुबह 6 बजे कर दिया गया है। अभियर्थीयों से अनुरोध है कि, वह अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 6 बजे भर्ती ग्राउंड पददल, मंडी में रिपोर्ट करें।