कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता कोघर द्वार पर दिया जा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ-अनिल धीमान

कहा-18 विभागों के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दी जा रही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कुल्लू जिला के चारों विधानसभा में हुई शुरू
कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 दिसंबर तक चलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
न्यूज मिशन
कुल्लू
केंद्र सरकार के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कुल्लू जिला में पहुंचे जहां पर कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी विकास खंडों में इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी गांव में लोगों को दी जा रही है। हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर द्वार पर पहुंचा जा रहा है जिसमें आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड,किसान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
-नोडल अधिकारी विकास खंड विकास कुल्लू के एसई बीपीओ अनिल धीमान कहां की भारत सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा कुल्लू जिला के चारों ब्लॉकों में शुरू की गई है उन्होंने कहा कि चारों विकास खंड में वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू विकास खंड के तहत बाल पंचायत एक और दो में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों के विभिन्न योजनाओं से बनने वाल आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड सहित किसान कार्ड बनाए जाएंगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा  से लोगों घर द्वार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
-स्थानीय निवासी सीता ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कुल्लू जिला में हमारी बल्ह पंचायत से शुरू हुई है उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दे जा रही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार के द्वारा लोगों को कृषि कार्ड के माध्यम से 4% प्रतिशत पर ब्याज मुहैया करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है जिससे उनका लाभ मिल रहा है।
स्थानीय निवासी इंदिरा देवी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए इस बहन के द्वारा हर पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को घर द्वार पर मिले इसके लिए सरकार के द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now