कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ग्राम पंचायत परगाणु में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत की साफ सफाई
प्रधान मोहर सिंह ठाकुर और पंच किरन शर्मा ने युवक मंडल महिला मंडल के सदस्यों का सहयोग के।लिए जताया आभार
युवक मंडल महिला मंडल ने साफ सफाई के लिए दिया सहयोग
न्यूज मिशन
भुंतर
भुंतर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत परगाणु में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसके तहत ग्राम पंचायत प्रधानों के युवक मंडल महिला मंडल के सदस्यों ने कूड़ा कचरा इकट्ठा किया जिसके लिए ग्राम पंचायत प्रकारों के प्रधान मोहर सिंह ठाकुर और वार्ड पंच किरन शर्मा ने युवक मंडल महिला मंडल वार्ड के सभी लोगों का सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए आभार जताया। वार्ड पंच किरन शर्मा ने बताया कि लोगों के द्वारा साफ सफाई के लिए सहयोग किया गया है और जेसीबी की मदद से कूड़ा कचरा का समाधान किया गया है उन्होंने कहा कि भविष्य में लोग कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेक जिससे गंदगी का आलम चारों तरफ होता है उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे गंदगी होने से क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है ऐसे में सभी लोग कूड़ा कचरा कूड़ेदान में ही डालें जिससे स्वच्छता बनी रहे और भविष्य में भी लोगों का सहयोग स्वच्छता के लिए मिलता रहे।



