कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ढालपुर अस्थाई मार्केट से नगर परिषद और प्रशासन ने खदेड़े व्यापारी
मेला खत्म होने के दो सप्ताह के बाद भी दुकान खाली करने को तैयार नहीं बाहरी राज्यों के हजारों व्यापारी

प्रशासन ने सिक्योरिटी जब्त और ब्लैक लिस्ट करने के लिए चेतावनी
प्रशासन ने व्यापारियों को आज शाम तक खाली करने का दिया अल्टीमेटम
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में दशहरा उत्सव के लिए लगाई गई स्थाई मार्केट में नगर परिषद और प्रशासन ने व्यापारियों को खदेड़ा इस दौरान डीआरओ कुल्लू गणेश ठाकुर ने आधा दर्शन होमगार्ड के जवानों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर व्यापारियों को जल्द दुकान खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया इस प्लान प्रशासन की तरफ से सभी कारोबारी को आज शाम तक खाली न करने की सूरत में सिक्योरिटी जप्त करने और ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है ऐसे में दशहरा उत्सव खत्म होने के दो सप्ताह के बाद भी ढालपुर की अस्थाई मार्केट में हजारों कारोबारी डटे हुए हैं जिससे प्रशासन की तरफ से व्यापारियों को फोर्सफुली हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है
डीआरओ कुल्लू गणेश ठाकुर ने कहा कि पिछले दो दिनों से व्यापारियों को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से व्यापारी को अनाउंसमेंट के माध्यम से मैदान खाली करने के लिए आग्रह किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा दशहरा कमेटी की तरफ से भी सभी कारोबारी को जल्द मैदान खाली करने के लिए नोटिस भी दिया गया है उन्होंने कहा कि उसके बावजूद व्यापारी खाली करने का नाम नहीं ले रहे हैं उन्होंने कहा कि लगभग 90% व्यापारियों ने अपने स्टॉल खाली किए हैं लेकिन 10% व्यापारी अभी भी डटे हुए हैं उन्होंने कहा कि अगर आज शाम तक सभी बचे हुए व्यापारी खाली नहीं करेंगे तो उनकी सिक्योरिटी जप्त की जाएगी और उनको आने वाले दशहरे के लिए ब्लैक लिस्ट में किया जाएगा



