कारोबारबड़ी खबरराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

सौर ऊर्जा योजना में 1 मेगावाट तक 40% सब्सिडी से युवाओं को  स्वरोजगार  के खुलेंगे द्वार-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-ऊर्जा विभाग योजना को धरातल लर अमलीजामा पहनाने के लिए कर रहा रूपरेखा तैयार

1 मेगावाट तक 40% सब्सिडी से युवाओं को  स्वरोजगार  के खुलेंगे द्वार-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-ऊर्जा विभाग योजना को धरातल लर अमलीजामा पहनाने के लिए कर रहा रूपरेखा तैयार
न्यूज़ मिशन
शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  की अध्यक्षता में शिमला में ऊर्जा विभाग की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में ऊर्जा  विभाग के अधिकारियों ने  प्रदेश में सौर ऊर्जा योजनाओं की रूपरेखा को लेकर  विस्तृत चर्चा की
।सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की हैं कि हमारी सरकार ने 100 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना पर युवाओं को 40 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है और विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनाने के दृष्टिगत रूपरेखा तैयार कर रहा है। इस योजना से जहां हिमाचली युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं हिमाचल को हरित राज्य बनाने के सरकार के प्रयासों को भी बल मिलेगा।गौर रहे कि हिमाचल सरकार ने 2025 तक हिमाचल ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now