कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नगवाईं पहुंचने पर अजय का जोरदार स्वागत

हिमाचल के स्पूत ने एशियन पैरा गेम्स में जीता है सिल्वर

अजय के घर पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
न्यूज मिशन
कुल्लूू
चाइना में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल जीतने वाले मंडी ज़िला के नगवाईं के सपूत हवलदार अजय कुमार का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अजय कुमार के औट पहुंचने ग्राम पंचायत औट की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अजय कुमार ने टकोली स्थित क्षेत्र के देवता लक्ष्मी नारायण के मंदिर में शीश नवाजा। टकोली से ओपन जिप्सी में अजय कुमार का काफिला नगवाईं स्थित थानकी महादेव के मंदिर पहुंचा। थानकी महादेव में शीश नवाने के बाद अजय कुमार अपने घर राह गांव गए। इस बीच अजय कुमार का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। अजय कुमार के स्वागत के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। अजय कुमार के घर पर सभी लोगों ने धाम का भी आनंद लिया। इस मौके पर द्रंग के विधायक पूर्ण ठाकुर, एसडीएम बाली चौकी मोहन लाल शर्मा, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान श्याम शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइना में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल जीतकर अजय कुमार ने देश का मान बढ़ाया है। अजय कुमार मंडी जिला के नगवाईं गांव के रहने वाले है यह सभी के लिए गर्व की बात है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर के माध्यम से अजय को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी के छोटे से कस्बे नगवाईं से संबंध रखने वाले अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में साऊदी अरब के नूर मोहम्मद प्रथम स्थान पर रहे।  सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भी हवलदार अजय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे गांव के बेटे अजय ने सिल्वर मैडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। अजय कुमार एक फौजी है और फौजी हमेशा  देश को आन बान और शान के लिए लड़ता हैं। अजय पर हम सभी को गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now