कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में व्यापार ढीला व्यापारी परेशान

बाहरी राज्यों और प्रदेशभर से आए व्यापारियों में छाई मायूसी

प्लाट महंगे होने से खर्च पूरा करना भी हो रहा मुश्किल

न्यूज मिशन

कुल्लू

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा व्यापारिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है ऐसे में देशभर के कोने-कोने से और प्रदेश भर से आए कारोबारी का व्यापार ढीला होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में जहां एक तरफ इस बार प्लाट महंगे होने के चलते कारोबारी को अधिक खर्च करना पड़ा है वहीं दूसरी तरफ खरीदारी ना होने से व्यापारियों में मायूसी छाई है ऐसे में व्यापारियों की माने तो पिछले 8 दिनों में बिक्री हुई है जिसके चलते अब खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि दशहरा उत्सव में उम्मीद थी कि अच्छा कारोबार होगा जिसके चलते इस वर्ष लाखों रुपए का सामान लाए थ लेकिन यहां पर खरीदारी ना होने से व्यापारियों को मायूसी हाथ लगी है उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ कारोबार रफ्तार पकड़ेगा जिससे उनका खर्च पूरा होगा।
उत्तर प्रदेश से आए कारोबारी नसीम  ने कहा कि लाखों रुपये का समान गर्म कपड़े लेकर बिक्री के लिए लाए थ लेकिन अभी तक आठ दिनों में 20000 रुपए तक का भी काम नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि ऐसे में अब खर्च पूर पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा की हम सिर्फ जैकेट लेकर बिकने के लिए लाए लेकिन लोगों का खरीदारी के लिए कोई रिस्पांस नहीं मिला है ऐसे में सिर्फ खर्च हो रहा है।
दिल्ली से आए व्यापारी मोहम्मद सैयद ने कुल्लू दशहरा उत्सव में 10 लख रुपए के गर्म कपड़े बिक्री के लिए लाए थे उन्होंने कहा कि 8 दिनों में ₹20000 की भी बिक्री नहीं हुई है उन्होंने कहा कि इस मार्केट तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते कारोबार ढीला चल रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में ₹100000 में 20 दिन के लिए दुकान मिली है ऐसे में इस महंगाई में कारोबार ना होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हम पहली बार दशहरा उत्सव में आए हैं ऐसे में यहां पर जिस प्रकार प्लॉट महंगा है और इसके अलावा ट्रांसपोर्ट का भी खर्चा है और खाना पीना भी महंगा है इससे व्यापार में इस बार नुकसान झेलना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार से ही मेले में कारोबार नहीं होगा तो अगली बार वह नहीं आएंगे।
मंडी जिला से आए कारोबारी भाग चंद और हरजी राम ने कुल्लू दशहरा उत्सव में पिछले 8-9 दिनों से ढीला कारोबार है उन्होंने कहा कि ऐसे में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं बिक्री के लिए लाई है उन्होंने कहा 50000 में यह स्टॉल खरीदा है ऐसे में अभी तक कुछ भी कमाई नहीं हुई है उन्होंने कहा कि हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट के लिए भी प्रशासन की तरफ से सस्ते स्टॉल मिलनी चाहिए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ जिससे हमें स्टॉल खरीदने के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now