कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के लिए निर्माल्य कुल्लू अभियान जनसहयोग से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास-पंकज परमार
कहा-युवक मंडल ,महिला मंडल व सामाजिक संस्थाओं का धार्मिक स्थलों स्वच्छता में मिल रहा सहयोग
18570 फीट की ऊंचाई में श्रीखंड महादेव कैलाश में निर्माल्य कुल्लू अभियान
युवाओं ने बर्फबारी के बीच कूड़ा कचरा इक्ट्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के प्रति जनता को किया जागरूक
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में जिला परिषद कुल्लू के द्वारा निर्माल्य कुल्लू कुल्लू अभियान के तहत धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार की अध्यक्षता में युवक मंडल के सदस्यों ने 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव कैलाश में बर्फबारी के कूड़ा कचरा इकठ्ठा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिला परिषद कुल्लू अध्यक्ष पंकज परमार के साथ 12 युवाओं ने 2 दिन की पैदल 35 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई में चढ़कर मशक्कत के साथ श्रीखंड महादेव में चारों तरफ साफ सफाई कर कूड़ा कचरा बोरियों में इकठ्ठा कर अपने साथ लाया और उसको डिस्पोज किया।
जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने कहा जिला परिषद कुल्लू के द्वारा निर्माल्य कुल्लू अभियान के तहत धार्मिक स्थलों की साफ सफाई की जा रही है उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत युवक मंडल महिला मंडल सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिला परिषद ने 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव में साफ सफाई की है उन्होंने कहा कि श्रीखंड महादेव में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर जाते हैं ऐसे में श्रीखंड महादेव के आसपास और रास्तों में कूड़ा कचरा फैला हुआ था उन्होंने कहा कि युवाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान किया गया जिसमें श्रीखंड महादेव के आसपास और रास्तों में प्लास्टिक की बोतल चिप्स कुरकुरे के रैपर सहित सभी तरह के कूड़ा कचरा को बोरियों में भरकर समाधान किया गया उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की की जितने भी धार्मिक स्थल है और हमारे पर्यटन स्थल है वहां पर कूड़ा कचरा ना फैलाएं ऐसे में लगातार पर्यावरण बदलाव के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जिला परिषद के द्वारा लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है ऐसे में सभी लोग अपने धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने घर गांव शहर को सुंदर साफ-सुथरा रखने के लिए जिला परिषद का सहयोग करें।



