कुल्लूधर्म संस्कृतिहिमाचल प्रदेश

26 से 29 अक्तूबर 2023 तक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में होगी कुल्लू जिले के लोक नृत्य दलो की लोक नृत्य प्रतियोगिता।

न्यूज मिशन

कुल्लू 7 अक्तूबर 2023

उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन 24 से 30 अक्तूबर,2023 तक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान 26 से 29 अक्तूबर तक दिन के समय लालचन्द प्रार्थी कला केंद्र में कुल्लू जिले के लोकनृत्य दलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोक नृत्य दलों को विभिन्न मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।  उन्होंने कहा कि लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या 22 से अधिक नहीं होगी, जिसमें दल के गायक/वादक/नर्तक शामिल है। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 10 से 12 मिनट रहेगी। प्रतियोगिता में पारम्परिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा सम्बन्धित दल केवल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत करेगा। विभिन्न क्षेत्रों का मिलाजुला लोक नृत्य ,गायक दल, वादक दल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा।

उन्होने कहा कि लोकनृत्य दलों द्वारा परम्परागत वाद्य यंत्रों का प्रयोग करना होगा साथ ही नर्तकों, गायकों व वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम व मान्य होगा।
 प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले दलों को दशहरा समिति कुल्लू द्वारा इनाम राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के भाग लेने के इच्छुक लोकनृत्य दलों को 22 अक्तूबर 2023 से पूर्व भाषा अधिकारी कार्यालय, देव सदन कुल्लू में अपना पंजीकरण आवश्यक करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष न0 -01902-222406 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now