कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सी० एंड बी० वर्ग • शास्त्री और भाषा अध्यापक भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैच वाइज काउंसलिंग

न्यूज मिशन
कुल्लू, 3 अक्तूबर
उप-शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू जिला ने जानकारी दी कि उप-शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा  कार्यालय द्वारा जिला कैडर से सम्बन्धित सी० एंड बी० वर्ग • शास्त्री और भाषा अध्यापक भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैच वाइज काउंसलिंग निम्नलिखित तिथियों को निर्धारित की गई है। अतः उम्मीदवारों को सुचित किया जाता है कि वे समस्त संबंधित दस्तावेजों सहित कार्यालय उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू स्थित लोअर बिंग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें
 उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी कर दिये गये है जिस में 08 पद शास्त्री सामान्य  2019 बैच तक, 01 पद, अनुसूचित जाति  2019 बैच तक, 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग- 2019 बैच तक तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति 2020 बैच तक और भाषा अध्यापक के लिए 02 पद सामान्य वर्ग 2008 बैच तक, 01 पद और  अनुसूचित जाति  2008 बैच तक के उम्मीदवारों को बैचवाइज साक्षात्कार हेतु बुलाया गया है जिन उम्मीदवारों को बुलावा पत्र नहीं मिले हैं, ये सीधे भी अपने दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक कार्यालय से आश्रित प्रमाण पत्र व तहसीलदार से इस आशय का प्रमाण पत्र व शपथ पत्र कि पूर्व में परिवार से भूतपूर्व सैनिक व उसके आश्रित में कोई भी सरकारी व अर्ध सरकारी नौकरी में नहीं लगा है और चरित्र प्रमाण पत्र इत्यादि इस कार्यालय में निम्न तिथि अनुसार काउंसलिंग के दौरान जमा करवा सकते हैं।
शास्त्री  पद के लिए सभी जिले के उम्मीदवार  9 अक्टूबर 2023 तथा भाषा अध्यापक के  सभी जिले के उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2023 को काउंसलिंग के दौरान जमा करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिये कार्य दिवस के दौरान कार्यालय में उपस्थित होकर या दूरभाष नं0 01302-222679 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now