कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विकास खंड भुतर में 6 माह से विभिन्न विकास कार्यो के लिए लाडा के तहत नहीं मिल विमोचन स्वीकृति-देवेंद्र शर्मा

कहा-लाडा के तहत विमोचन स्वीकृति न मिलने से पंचायत प्रतिनिधि हो रहे पताड़ित 

पंचायत प्रतिनिधियों ने लाडा (लोकल एरिया डेवलपमेंट  ऑथोरिटी ) के चेयरमैन एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर से विभिन्न विकास कार्यो की जल्द  विमोचन स्वीकृति की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के विकासखंड भुंतर प्रधान संघ ने अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया।जिसमे सभी पंचायतों प्रधानों ने सामुहिक तौर पर सरकार को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जल्द समाधान की मांग की।
 विकासखंड भुंतर प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 8 साल के संघर्ष के बाद उपायुक्त कुल्लू के प्रयासों से पॉवर प्रोजेक्ट्स ने लाडा का पैसा डिपॉजिट करवाया था जिसमें बाद पंचायतों के शेयर की लिमिट बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2022 को सभी पंचायत में लाडा  के तहत बजट की लिमिट निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह से  विभिन्न पंचायत के प्रधानों के द्वारा स्वीकृति के लिए प्रपोजलें तैयार की गई। ऐसे में लाडा के अध्यक्ष के द्वारा प्रपोजलों की विमोचन स्वीकृति नहीं दे पा रहे है। जिस पंचायत के विकास कार्य रुके हुए हैं उन्होंने कहा कि इसको लेकर बार-बार विमोचन स्वीकृत की मांग की जा रही है। जिसमें पंचायत के द्वारा विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा शैल्फ तैयार किया जाता है।उसके अंतर्गत ही पंचायत प्रतिनिधि कार्य करते है। उसके लिए भी हमे प्रताड़ित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में लाडा ( लोकल एरिया डेवलपमेंट  ऑथोरिटी ) के तहत विभिन्न विकास कार्यो के शैल्फ की विमोचन स्वीकृति न देने से कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैजिससे पंचायतों का विकास कार्य ठप हो गया है।
गौर रहे कि कुल्लू जिला में पॉवर प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्रों में 31 पंचायतें है।जिसमें 50 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न जलविधुत परियोजनाओं के द्धारा लाडा  ( लोकल एरिया डेवलपमेंट  ऑथोरिटी ) में डिपॉजिट करवाया है।जिसमें प्रभावित पंचायतों और प्रभावित जोन व ब्लॉक व जिला का शेयर निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now