उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को अब 702 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीष सूद ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर की कीमतें 200 कम कर महिलाओं को तौफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की करोड़ों महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹200 की छूट देकर बड़े भाई का फर्ज निभाया है।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को अब 702 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में 75000 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख् महिलाओं के साथ किया 1500 रुपए के वादा निभाएं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में हर महिला को 1500 देने की गारंटी दी थी उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने से महिलाएं आस लगाकर बैठी है ऐसे में अब तक सरकार ने महिलाओं के साथ किया चुनावी वादा पूरा नहीं किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दे देर सवेर महिलाओं के साथ किया वादा पूरा करना होगा उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर की जनता को 10 गारंटियां दी है ऐसे में अब तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है ऐसे में प्रदेश सरकार के प्रति जनता नाराजगी जग जाहिर हो रही है।प्रदेश सरकार के खिलाफ 8 महीने में ही लोग सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं
बाईट-मनीष सूद. अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चाकुल्लू जिला
रिपोर्ट-तुलसी भारती, संवाददाता कुल्लू