कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

 क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल  न वार्ड में फर्श पर मरीजों का हा रही  ईलाज सरकार कहाँ हुआ व्यवस्था परिवर्तन

अस्पताल में  सामाजिक संगठन भी मरीजों को मुहैया नहीं करवा रहे विस्तर की सुविधाएं 

क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में दवाइयों की दुकानों में  मरीजों के लिए नहीं मिल रहे इंजेक्शन
 गरीब मरीजों को ईलाज के लिए झेलनी  पड़ रही परेशानी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  के मेडिकल वार्ड में फर्श पर मरीजों का ईलाज हो रहा है जिससे क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन की पोल खुल रही है।यही नहीं अस्पताल परिसर में दवाइयों की दुकानों में मरीजों के ईलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे है।जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में  क्षमता से अधिक मरीजों के पहुंचने के चलते मेडिकल वार्ड में मरीजों का गैलरी में फर्श पर इलाज हो रहा है क्षेत्रीय अस्पताल में कुल्लू में मरीजों को बिस्तर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सामाजिक संगठन कार सेवा दल के द्वारा   सिक्योरिटी डिपॉजिट के बिना बैड की सुविधा नहीं दी जा रही है जिसके चलते गरीब मरीज को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में लोगों ने सरकार प्रशासन से उचित सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है
 क्षेत्रीय अस्पताल   कुल्लू के एम एस डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मेडिकल बोर्ड में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड में 72 बिस्तरों की सुविधाएं हैं इसके अलावा मेडिकल बोर्ड के गैलरी में भी मरीज का इलाज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विस्तरो की संख्या बढ़ाई जा सकती है लेकिन स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की कमी के चलते मरीजों को उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है।उन्होंने कहा इसको लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है।उन्होंने कहां कि सड़क बाधित होने से सप्लाई में देरी हुई है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
 तीमारदार मीरा ने कहा कि पिछले कल अपनी सासू मां को क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में डॉक्टर को चेक करवाने के लिए लाया था जिसके बाद डॉक्टर ने यहां पर एडमिट किया उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं थे और पिछले कल कार सेवा दल ने बेड दिया था और यह कहा था कि सुबह ₹1500 डिपॉजिट कर देना और उसके बाद सुबह जब ₹1500 नहीं दिए तो वह बेड को वापस ले गए उन्होंने कहा कि  सरकार को क्षेत्रीय अस्पताल में गरीब मरीजों के लिए बिस्तरों की उचित सुविधा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी कहां पर इलाज करवाइए ऐसे में सरकार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गरीबों के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
 तीमारदार प्रीतम ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में सामाजिक संस्था कार सेवा दल से 1500 डिपॉजिट करने के बाद बैड मिला है इसके बाद गैलरी में इलाज हो रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में मरीज को अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे गरीबों को उचित सुविधा इलाज के लिए मिले।
्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now