कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
भु भू जोत टनल निर्माण सामरिक और व्यवसायिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण -महेश्वर सिंह
कहा-केंद्रीय सरकार ने भु भू जोत टनल निर्माण के लिए दी इन प्रिंसिपल अप्रूवल रिकमेंडेशन

प्राकृतिक आपदा से 10 साल पीछे चला गया कुल्लू मनाली
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहां की भु भू जोत टनल का सामरिक दृष्टि और व्यवसायिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में बूबू जोत टनल नहीं बनी तो कुल्लू जिला कई दशकों को पीछे चल जाएगा उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात के कारण भारी त्रासदी हुई है।इस प्राकृतिक आपदा से 10 साल पीछे चले गए है। ऐसे में जहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे कुल्लू से मंडी के बीच में जगह-जगह सतिग्रस्त हुआ है और संपर्क मार्गो में भी बार-बार यातायात बाधित हो रहा है जिसके चलते सामरिक दृष्टि से और लोगों के सुविधा के चलते केंद्र सरकार को भु भू जोत टनल का निर्माण जल्द करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भु भू जोत में 2 टनल प्रस्तावित है ऐसे में मैं केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि भविष्य में एक ही टनल बनाई जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी जोत टनल निर्माण को लेकर आग्रह किया है और नितिन गडकरी की तरफ से आश्वासन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के समय में भी इसको लेकर सरकार के समक्ष मामला उठाया था लेकिन उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई और उसके बाद इस टनल निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समय में इस टनल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रायरिटी के तहत टनल बनाने का आग्रह किया गया है।



