कार्य में हो रही लेट लतीफी से स्थानीय लोगों में भारी रोष
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में हजारों आवादी वाली पांच ग्राम पंचायतों को जोडने वाला गुशैनी पुल एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। इसे ठेकेदार की नाकामी कहे या लोक निर्माण विभाग की उदासीनता। वहीं पर कई स्थानों में लोक निर्माण विभाग द्वारा दो तीन दिन के अंदर वैली व्रीज भी बना कर जनता की सुविधा के तैयार किए गए है। यहां पर गुशैनी पुल के मुरमत का कार्य कछुआ गति मे चला हुआ है। तीर्थन घाटी की पांच ग्राम पंचायतों नोहांडा, शर्ची, तुंग, शिल्ही,और मशियार की करीब सात हजार जनता को इस पुल के कार्य में हो रही लेटलतीफी से अनेकों प्रकार की समस्या और परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कोई व्यक्ति विमार हो जाता है तो मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में दो गाडियों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। यदि किसी व्यापारी या अन्य लोगों द्वारा बंजार से कोई जरूरी भारी समान या खाद्य सामग्री लानी हो तो गुशैनी में एक गाडी से दुसरी गाडी मे शिप्ट करने के लिए मजदूर को ढुढना पडता है।अब आने बाले कुछ ही दिनों के बाद घाटी में सेब का सीजन भी शुरू होने बाला है।
वीओस्थानीय निवासी तारा चंद ने कहाकि 1 माह के बाद भी गुशौणी पुल की रिपेयरिंग का कार्य न होने से 3 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि पुल की आवाजाही बंद होने से 1 माह परिवहन निगम की बसों की सुविधा बंद होने से ग्रामीणों को टैक्सियों में अधिक खर्च कर यातायात करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि सरकार प्रशासन जल्द लोक निर्माण को पुल को दरूस्त करने के लिए निर्देश दे ताकि लोगों को यातायात की सुविधाए मिले।उन्होंने कहाकि फल सब्जियों के सीजन के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।