क्राइमबड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश
6 मील में पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, 4 वर्षीय मासूम की मौत
गंभीर घायल महिला की हालत गंभीर
न्यूज मिशन
कुल्लू
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के पास शुक्रवार शाम को कार पर पत्थर गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार कुल्लू से मंडी की ओर जा रहा था और अचानक पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो गयी। सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है। ग़ौरतलब है कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 6 से 9 मील के बीच वाहन चालकों के सफर बेहद ही खतरनाक हो गया है। शुक्रवार सुबह भी इस हाईवे पर 2 बार लैंडस्लाइड हुआ था। जिसके बाद 3 बजे के करीब हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं शुक्रवार देर शाम को एक बार पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बरसात हो गई। जिसकी चपेट एक कार आ गयी। कार में दो बच्चों सहित 4 लोग सवार थे, जिनमे से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत ही गयी। जबकि बच्चे की माता- पिता व छोटा बच्चा बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है, जहां इनका उपचार जारी है। मां की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, वहीं पिता व छोटा बच्चा अभी खतरे से बाहर है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह परिवार मंडी जिला के सुंदर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह परिवार कार से कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इनकी कार के आगे पीछे और भी गाड़ियां चल रही थी। इन गाड़ियों पर भी पत्थर गये है और कुछ लोगों को भी चोटें आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 9 व 6 मील में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है। जिसके चलते दोनों ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।



