कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित 3000 परिवारों को 9 करोड रुपए की राहत राशि वितरित की- आशुतोष गर्ग
कहा- विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए हजारों राशन किट त्रिपाल जरूरत के सामान की मदद की

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सभी सामाजिक संस्थाओं का आपदा में मदद के लिए जताया आभार
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित 3 हजार परिवारों को प्रशासन के साथ-साथ कई समाजिक संस्थाओं के द्वारा राशन की त्ल जरुरत के सामान की मदद की जा रही है।प्रशासन की तरफ से अभी तक 3 हजार बाढ़ प्रभवित परिवारों को 9 करोड़ रुपये की राहत राशी और राशन किटें व जरुरत का सामान बांटा है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला में बाढ़ से 625 रिहायशी मकान पूरी तरह से डैमेज हुए हैं इसके अलावा 1581 परिवारों के घरों आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में 377 परिवारों की गौशाला में क्षतिग्रस्त हुई है। और 375 ऐसे परिवार जिनके दुकान ढाबे क्षतिग्रस्त हुए हैं इसके अलावा 451 किराएदार जो घर क्षतिग्रस्त हुआ है उनमें रहते थे। उन्होंने कहा कि 3000 प्रभावित परिवारों को 9 करोड रुपए की राहत राशि प्रशासन के द्वारा बढ़ती गई है उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3 करोड रुपए की राशि प्रभावित परिवारों को वितरित की जानी है उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन किट भी वितरित की गई इसके अलावा त्रिपाल और कंबल अन्य सामान वितरित किया है इसके लिए सामाजिक संस्थाओं की तरफ से भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की गई है उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से भी 576 राशन किट और 3700 त्रिपाल वितरित किए । सामाजिक संस्था में गूंज 630 राशन किटस 980 त्रिपाल,मुक्तसर आश्रम पंजाब 896 राशन किट्स और 125 त्रिपाल, नेशले कंपनी की तरफ 900 राशन किटर्स, एमडीएच कंपनी की तरफ से 648 राशन इसके इलावा कई एनजीओ ने इस आपदा की घड़ी में बाढ़ प्रभवितो के लिए मदद की है।जिला प्रशासन की तरफ से आभार प्रकट किया है।



