बंजार के राम सिंह मियां सर्व सहमति से चुने एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति का अध्यक्ष
उपायुक्त कुल्लू कार्यलय के बाहर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में कृषि ,उत्पाद विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पीति की बैठक में सर्वसहमति से राम सिंह मियां को अध्यक्ष चुना जिसमें 10 सदस्यों ने भाग लिया। समिति के सदस्य झाबे राम व योगराज ने अध्यक्ष पद के लिए रामसिंह मियां के नाम का प्रस्ताव रखा और उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने रामसिंह मियां के सर्वसहमति से कृषि उत्पाद विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की।उसके बाद डीसी कार्यालय के बाहर सैकड़ों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और बाद में राम सिंह मियां ने एपीएमसी कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पिति की सदस्य सचिव शगुन सूद ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड, समिति के गैर सरकारी व सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
वीओ- नवनियुक्त एपीएससी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने इसके लिए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हैं। जिनके आशीर्वाद से उन्हें एपीएमसी लाहौल स्पीति और कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया है उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों के लिए रोड मैप बनाया जाएगा और जो भी समस्या सामने होंगी उनका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा तथा विपणन की स्थिति को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू में भारी आपदा आई थी और इस आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां स्वयं बैठकर राहत कार्य किया और सभी फंसे 75000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर प्रभावित लोगों को कि हर संभव सहायता की और सभी प्रकार की फौरी राहत पहुंचाई



