कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
गड़सा घाटी में सुबह सबेरे बादल फटने से मची तबाही
बाढ़ की चपेट में 5 मकान क्षतिग्रस्त 23 परिवार हुए बेघर
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को 10 लाख रुपये की फौरी राहत प्रदान की
भुंतर गड़सा मनियार सड़क जगह जगह टूटी 2 पंचायतों का यातायात हुआ बाधित
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की गड़सा घाटी के ऊंची पहाड़ियों में पंचानाला और हुरला नाला में बादल फटने के कारण गड़सा नदी में भारी बाढ़ के चलते जगह-जगह पर भारी नुकसान हुआ है ऐसे में गड़सा पंचायत के बहुगणा गांव पांच मकान बाढ़ में बहे हैं जबकि इस क्षेत्र में 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। गड़सा नदी में बाढ़ के कारण आसपास के कई मकानों में बाढ़ का मलबा घुसा जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान हुआ है ऐसे में लोगों की जमीनों खेत खलियानो बगीचों व फसलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आधा मवेशी भी बह गए हैं और लोक निर्माण विभाग की सड़कों और जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है ऐसे में प्रशासन की तरफ से सभी प्रभावित 23 परिवारों को 10 लाख की फौरी राहत प्रदान की है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सुबह सवेरे 4:00 बजे के आसपास घर से घाटी में बादल फटने से नदी में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि गरसा घर में अभी भी पानी का उपयोग हो जाता है ऐसे में 23 परिवार पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं जिनमें 5 परिवारों के पूरे के पूरे मकान नदी के बहाव में बह गए हैं उन्होंने कहा कि 18 परिवारों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है प्रशासन की तरफ से सभी परिवारों को ₹1000000 की फौरी राहत प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि परिवारों को राशन त्रिपाल खाने पीने के बर्तन और अन्य सामान भी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के कारण गड़सा घाटी के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है जिसमें सरकारी संपत्ति को भी बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 2 पंचायतों के लिए सड़क यातायात सड़क टूटने से बाधित हुआ है जिसके चलते लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है।
प्रभावित छैला बेबी ने कहा कि सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास हम सोए हुए थे उस वक्त अचानक नदी में जोर की आवाज सुनाई दी बाहर निकले तो नदी में बाढ़ आ गई जिसके बाद अपने बच्चों और भविष्य को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसके बाद घर के अंदर सामान को बचाने की कोशिश की उन्होंने कहा कि देखते ही देखते 5 घर नदी में बह गया और जिसमें सारा का सारा सामान खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि 2 मवेशी भी बाढ़ में बह गए। और अफरा-तफरी में हम अपनी जान बड़ी मुश्किल से बचा पाए हैं। ने कहा कि इस एरिया में बारिश नहीं हो रही थी लेकिन अचानक बादल फटने के कारण नदी में बाढ़ आ गई जिसके कारण उनके घरों को और गौशाला को पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने फोन कर बाढ़ की जानकारी दी थी इसलिए समय पर अपनी जान और मवेशियों की जान बचा पाए हैं।
– प्रभावित बरकत अली ने कहा कि सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास मेरे दोस्त का फोन आया कि नदी में बाढ़ आ गई है इसलिए सुरक्षित स्थान पर जाओ उन्होंने कहा कि उसके बाद तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर भागकर जान बचाई है उन्होंने कहा कि इस बार में 5 मकान पूरी तरह से बह गए हैं और इसके अलावा तीन गौशाला भी बही है।
प्रभावित मोहम्मद शरीफ ने कहा कि सुबह गड़सा घाटी की नदी में अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद बहुगणा गांव में बाढ़ में 5 मकान पूरी तरह बह गए हैं और 3 गौशाला भी बाढ़ में बह गई है उन्होंने कहा कि अफरातफरी में अपनी जान बचाई है और सारा का सारा सामान नदी में बह गया है उन्होंने कहा कि 5 परिवारों का भारी नुकसान हुआ है जिसमें पूरा परिवार बेघर हो गए हैं और ऐसे में बाढ़ से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्यों के घर से कुछ भी सामान नहीं बचा पाए हैं ऐसे में हमारा परिवार आसमान के नीचे जीने को मजबूर है ।



