कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सैंज घाटी की ऊंची पहाड़ियों सटेगनी थाच, गुराडी,रक्ति थाच खडेधार थाच में 1 दर्जन गद्दी फंसे राशन की किल्लत
अज्ञात बीमारी से 1 दर्जन भेड़ बकरियों की हुई मौत

गद्दीयों ने सरकार प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों में सटेगनी थाच, गुराडी थाच,रक्ति थाच खडेधार थाच में 1 दर्जन गद्दी फंसे हुए है।बारिश से रास्ते और पुल टूटने से पैदल यातायात बाधित हुआ है ऐसे में गद्दीयों
को राशन की किल्लत के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऊंची पहाड़ियों में अलग अलग जगह में फंसे गद्दीयों की भेड़ बकरियों को अज्ञात बीमारी हुई है जिसके चलते दर्जन भर भेड़ बकरियों की मौत हुई है ऐसे में गद्दीयों ने सरकार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गद्दीयों के चारों ढेरों में 4 हजार से अधिक भेड़ बकरियां हैं।जिनको अज्ञात बीमारी के कारण नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे गद्दीयों को नुक्सान की चिंता सता रही है।शाकटी गांव के लाल सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते ऊंची पहाड़ियों में चार अलग-अलग जगह पर करीब डेढ़ दर्जन गद्दी फंसे हुए है। जिनके पास राशन सामग्री नहीं है उन्होंने कहा कि अज्ञात बीमारी के कारण भेड़ बकरियों की मौत भी हो रही है ऐसे में प्रशासन से मदद की आग्रह किया है



