कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक आनी खूब राम आंनद 77 वर्ष की आयु में हुआ निधन 

महात्मा ग़ांधी मेडिकल सर्विस सेंटर खनेरी रामपुर अस्पताल में 3 बजे ली अंतिम सांस

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के आनीविधानसभा क्षेत्र के   पूर्व विधायक आनी खूब रामआंनद निधन  से पूरे कुल्लू जिला में शोक की लहर है ।महात्मा ग़ांधी मेडिकल सर्विस सेंटर खनेरी रामपुर अस्पताल में 3 बजे 15 मिनट पर पूर्व विधायक खूब राम आंनद ने अंतिम सांस ली और 77 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा।पूर्व विधायक खूब राम आंनद  बीते 2,3 साल से गंभीर बीमारी  पीड़ित थे और जिसके चलते वो सक्रिय राजनीति  से दूर थे। पूर्व विधायक खूब राम आंनद 2 बार हिमाचल विधानसभा में आनी के विधायक रहे। जिसमें 1982-1986  तक  भाजपा  सरकार में मुख्यमंत्री शांता कुमार के समय विधायक रहे और दूसरी बार 2012-2017 कांग्रेस   सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय रहे विधायक रहे। उन्होंने 1998  में विधायक का चुनाव लड़ा था उस बक्त हार गए थे।खूब राम आंनद मिलनसार मृदुभाषी थे इसलिए लोगों के बीच में उनकी काफी लोकप्रिय थे।  निरमंड के भालसी गांव में कल पूर्व विधायक खूब राम आंनद का  अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,पूर्व सासंद एवं विधायक महेशवर सिंह,सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर,विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी,भुवनेश्वर गौड,विधायक आनी लोकेंद्र कुमार,सेस राम आजाद,राम सिंह,भीम सेन शर्मा ,राहुल सोलंकी,राम सिंह मियां सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now