आईपीएच विभाग युद्व स्तर पर पेज जल को रिस्टोर करने मे जुटा-योगेश ठाकुर
कहा- इस विकट परिस्थिति में लोग संयम बनाए रखे

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू-मनाली में बाढ़ से सड़क पानी और नेटवर्क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में कई गांवों व शहरों के लोगों को पानी बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है, तो वही प्रदेश सरकार व प्रशासन दिन रात कार्य में जुटी हुई है। वही मनाली विधानसभा क्षेत्र में के तहत आईपीएच विभाग ने अब तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया है। जिसको लेकर आईपीएच विभाग के कर्मचारी व ग्रामीणों के साथ मिलकर पेय जल को रिस्टोर करने में सफल हुए हैं। ऐसे में कार्य बड़ी तेजी से चल रहा हैं लोगों को जल्द पेय जल की सुविध दी जाएगी।
वीओ-वहीं एसडीओ योगेश ठाकुर ने बताया कि बाढ़ के कारण जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाएं हैं चाहे वह पेयजल योजना हा,े चाहे वह भारत सरकार की योजनाएं हैं और सीवरेज की भी योजनाएं हैं जो कि बाढ़ के कारण क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही आईपीएच विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उसे रिस्टोर करने में दिन-रात मेहनत कर रहा है। ऐसे में लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार कार्य में काफी तेजी लाई जा रही है और ऐसे में सभी आईपीएच विभाग के कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 90 से 95प्रतिशत कार्य रिस्टोर किया गया है और जो मेजर स्कीम है सारी भेखली के लिए वाटर लिफ्ट की स्कीम है जोकि व्यास नदी के साथ थी जिसे की भारी क्षति हुई है अभी इसमें वेल्डिंग का कार्य चल रहा है और इसे कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा और गांव वालों को सुचारू रूप से पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हैं इस विकट परिस्थिति में ग्रामीणों ने संयम बनाकर रखा और आईपीएच विभाग का भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोग पानी को उबालकर पीए।या फिर पीने से पहले पानी को सैंपलिंग के लिए आईपीएस के कार्यालय में ले आ सकते हैं और लोग धैर्य बनाकर रखें विभाग अपने कार्य बड़े अच्छी तरह से कर रहा है।



