अन्यकुल्लूबड़ी खबर

प्राकृतिक एवं विज्ञानिक कृषि विभाग केंद्र द्वारा रेरी में दो दिवसीय ट्रेनिंग शिविर-केसी शर्मा

कहा- किसानों से जहर मुक्त खेती करने के लिए किया जागरूक

 

न्यूज़ मिशन

भुंतर

प्राकृतिक एवं विज्ञानिक कृषि विभाग केंद्र द्वारा रेरी में दो दिवसीय ट्रेनिंग शिविर लगाया गया जिसमें  डॉक्टर के सी शर्मा डॉक्टर सुभाष ने प्राकृतिक ऑर्गेनिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी डॉक्टर सुभाष कुमार और डॉ रमेश लाल ने किसानों से आवान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा  प्राकृतिक खेती को अपनाएं और उनसे ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाएं। इसके अलावा उन्होंने खेती के विभिन्न उत्पाद कैसे बनाए जाते हैं जैसे जीवाअमृत, वीजाअमृत,  ब्रह्माअस्त्र, अग्निअस्त्र के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की  कि कैसे इनको बनाना है और कैसे फसलों में इनकी स्प्रे करनी है ताकि हम जहर मुक्त खेती से बच सके और हमारे समाज का स्वास्थ्य सुधार सकें। इस अवसर पर सभी किसानों को सब्जी और पर्वती खेतीबाड़ी की किताबें भी दी गई और साथ में जूट बैग भी दिया गया। उन्होंने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें लागत कम होती है और किसानों को फायदा ज्यादा होता है जब भी हम खेतों में सैक्टिफाइड स्प्रे करने से रेडियूज रह जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है उन्होंने किसानों को ज्यादा से ज्यादा जैविक उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जो सेहत के लिए अच्छा है। इस मौके पर कला सागर शिव पार्वती महिला मंडल लोअर रेरी , दुर्गा शक्ति महिला मंडल रेरी, युवक मंडल अन्य सभी किसानों ने इस शिविर में भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now