कुल्लू महाविद्यालय एडमिशन के लिए छात्रों की सुविधा के लिए एबीवीपी ने स्थापित किया हेल्प डेस्क
20 जुलाई तक छात्रा ले सकेंगे एडमिशन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के सभी महाविद्यालयों में बर्ष 2023-24 सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो गई है। सभी कालेजों में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले रही है।। शनिवार कां भी कुल्लू महाविद्यालय में छात्रों की भीड़ दिन भर जुटी रही,। कुल्लू महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठनों द्वारा जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर नए छात्रों को प्रोस्पेक्टस भरने व विषय चुनने के लिए सहयोग दिया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्र संगठनों द्वारा उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि नए छात्र महाविद्यालय की पढ़ाई के लिए उत्साहित हो सकें। इस दौरान महाविद्यालय कुल्लू प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें सभी प्राध्यापकों द्वारा एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस व विषय चुनने में मदद की जा रही है।
वीओ-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के संयोजक ऋषभ ठाकुर ने बताया कि एबीवीपी द्वारा भी छात्रों को प्रवेश के लिए सुविधा देने को हेल्प डेस्क लगाया गया है। जहां छात्रों के प्रोस्पेक्टस को भरा जा रहा है और उन्हें सभी विषयों के अध्यापकों से भी मिलवाया जा रहा है। ताकि उन्हें कालेज में किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े। वही ऑनलाइन माध्यम से भी छात्र कॉलेज में प्रवेश ले रहे हैं और ऑनलाइन माध्यम से भी छात्रों की मदद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा रही है।



