कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

जनत अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाज व पहनावे के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आए-सुंदर सिंह ठाकुर

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाए सशक्तिकरण का कर रही प्रयास

न्यूज मिशन

कुल्लू

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने किया ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क द्वारा आयोजित विश्व धरोहर उत्सव 2023 का समापन कहा कि हमारी पहचान हमारी समृद्ध संस्कृति से है जिसका संरक्षण व संवर्धन भविष्य के लिये आवश्यक मुख्य संसदीय सचिव वन,ऊर्जा, पर्यटन, व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क द्वारा आयोजित विश्व धरोहर उत्सव 2023 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाज व पहनावे के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आये। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारी समृद्ध संस्कृति से है जिसका संरक्षण व संवर्धन भविष्य के लिये आवश्यक है।सीपीएस ने कहा कि कुल्लू जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और प्रदेश सरकार अनछुए पर्यटन गन्तव्य को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने युवाओं को पर्यटन गतिविधियों को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वाहन किया, तथा कहा कि अपने पारंपरिक घरों के कुछ कमरों को होमस्टे में बदल कर अपनी आय सृजित करें। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक विलासिता को छोड़ कर कुछ समय पारम्परिक घरों में सकून के साथ बिताना चाहते है और यहां के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते है। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महिलाओं की अहम भूमिका है।  महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर कार्य कर रही है।  उन्होंने महिलाओं से जिले के पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के जलोड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी उद्देश्य से 4 करोड रुपए की लागत से एक मार्केट का निर्माण किया जा रहा है जहां पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगीउन्होंने कहा कि जलोड़ी  के लिए पेयजल तथा बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी लाडा से धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में इको पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागा सराहन- वशलेऊ ब्रिटिश कालीन ब्राइडल पाथ के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है तथा कार्य प्रगति पर है

 इसी प्रकार बठाहर से बशलेउ ब्रिटिश कालीन ब्राइडल पाथ का जीर्णोद्धार किया जाएगा, उन्होंने इस के प्राक्कलन तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के जीर्णोद्धार के बाद इन पर इलेक्ट्रिक कार्ट चलाई जाएगी जिससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पर्वतमाला योजना के तहत कुल्लू जिले के बिजली महादेव के लिए रोपवे निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि रोपवे स्थापित होने से खराहल घाटी सहित जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भांग की खेती को वैधता दिलाने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि भांग एक ऐसा पौधा है जिस से अनेक प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं भांग की खेती को वैधता मिलने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी । सीपीएस ने पूर्व विधायक स्व दिले राम को याद करते कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने ग्रेट हिमालयन नेशनल प्रबंधन को साई रोपा में विश्व धरोहर उत्सव आयोजित करने के लिये बधाई दी।इससे पूर्व इन्होने एनएचपीसी स्टेज़ दो 800 मेगावाट परियोजना के अधिकारिओं  की समीक्षा बैठक बुलाई, तथा कहा की अगली साल तक ये प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने प्रश्नोत्तरी, व मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा तैयार पत्रिका ओरकेड्स ऑफ जीएनएचपी एंड खोखण डब्लूएलएस कुल्लू पार्ट-1 का विमोचन किया।अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्य अरण्यपाल वन जीएचएनपी मीरा शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया। तथा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान हितधारकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति बंजार की अध्यक्ष लता ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम सिंह, कांग्रेस नेता व पार्षद भूपेंद्र शर्मा, वन विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now