कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा के जिला प्रबक्ता एवं पूर्व पंचायत सदस्य यशपाल ठाकुर ने थाम कांग्रेस का दामन

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस का पटका पहनाकर किया स्वागत

न्यूज मिशन
कुल्लू 24 जून।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जिला भाजपा प्रवक्ता यशपाल ठाकुर ने ने थामा कांग्रेस का दामन।
 कसोल वार्ड से पूर्व  पंचायत समिति सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता ने आज मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर से भेंट कर काँग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।  मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने  इस अवसर पर यशपाल ठाकुर को कांग्रेस का पटका पहना कर कांग्रेस में शामिल किया।
   यशपाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियां से प्रभावित हो कर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के नेतृत्व वाली वर्तमान  प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हित मे कार्य कर रही है।जिससे प्रदेश की आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व जारी गारंटियों को चरणबद्ध तरिके से लागू किया जा रहा है।जिससे समाज के सभी वर्ग लाभन्वित हो रहे।जबकि भाजपा ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल  में चुनाव के समय किये वायदों  से मुँह मोड़ा व अपने कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी की।जिस कारण आज बहुत  से भाजपा कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू की व मुख्य संसदीय सचिव की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now