कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
चंबा के मनोहर हत्याकांड में सरकार ने 24 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार भाजपा सेक रही राजनैतिक रोटियां-राजीव किमटा
कहा- पूर्व सरकार में प्रधान परस राम की हत्या में क्यों नहीं करवाई थी सीबीआई की जांच
भाजपा मुद्दा विहीन आगजनी ् कर धर्म और जाति के नाम पर बांटने कर रही कार्य
न्यूज मिशन
कुल्लू
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा के मनोहर हत्याकांड बहुत दर्दनाक और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार किया और सलाखों के पीछे भेजा सरकार ने एसआईटी का गठन कर मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेक रही है जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल चंबा में पीड़ित परिवारों से मिलने गए और कुल्लू में धरना प्रदर्शन हुआ उन्होंने कहा कि ऐसे में पूर्व सरकार के समय में कुल्लू में दंपति पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें परस राम की हत्या हुई उस मामले में भाजपा ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई और एफआईआर कई दिनों के बाद दर्ज की गई उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार आरोपियों के तार पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े थे उस वजह से पूर्व में भाजपा सरकार ने पंचायत प्रधान परस राम की हत्या के मामले में कभी सीबीआई जांच नहीं करवाई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हमेशा अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी चाहे वह किसी भी धर्म जाति से संबंधित हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय प्रदेश है आज भाजपा के लोग उस शांति को भंग करने का काम कर रहे हैं। कहीं पर आगजनी और धर्म के नाम पर और जाति के नाम बांटने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि 2024 में आम लोकसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा के पास मुद्दा वहीं है ऐसे में भाजपा मोदी के नाम पर कब तक वोट मांगेगी ऐसे में भाजपा मनोहर हत्याकांड को बेवजह मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार में कोटखाई के अंदर गुड़िया हत्या कांड हुआ था जिसमें सरकार ने वक्त पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई थी लेकिन भाजपा ने उस वक्त भी सरकारी संपत्ति को थाने को जलाया और उसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई थी। उसके बाद गुड़िया हेल्पलाइन के नाम से भी ऐप चलाई। लेकिन उस मामले में भी 5 साल तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने विपक्ष से मनोहर हत्याकांड में एनआईए की जांच को लेकर लिखित प्रसाद की मांग की है ऐसे में सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है।



