कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
लोकसभा के आगामी सत्र में भू भू जोत टनल और जलोड़ी जोत टनल का मुद्दा फिर उठाउंगी-प्रतिभा सिंह
कहा-मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा क्षेत्रों में एक सामान बजट विभिन्न विकास कार्यो में किया खर्च
कुल्लू जिला में दिशा की बैठक में सांसद प्रतिभा सिंह ने विभागीय अधिकारियों को केंद्र की योजनाओ जल्द पूरा करने के लिए निर्देश
सैंज घाटी के शाकटी मरौड़ शुगाड़ के लिए बिजली की सुविधा के लिए विभागिय अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय जिला परिषद भवन के सभागार में सांसद मंडी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा,कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सदस्य सेस राम आजाद,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सदस्य हेम सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा गैर सरकारी सदस्यों ने सड़क बिजली पेयजल शिक्षा सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं उठाई जिनके समाधान की मांग की गई सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को गैर सरकारी सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुल्लू जिला में दिशा कमेटी की बैठक हर 3 माह में आयोजित की जाती है उन्होंने कहा कि इस बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई है और विभागीय अधिकारियों को केंद्र की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को विभिन्न योजनाओं से सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने सड़क बिजली पानी से सहित कई नए मुद्दे उठाए हैं जिनको भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि से एक समान बजट विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि का पैसा खर्च नहीं किया गया है उसको लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को अन्य क्षेत्रों में बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में लोकसभा के सत्र में मंडी संसदीय क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर आवाज उठाऊंगी उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की भू-भू जोत टनल और जलोड़ी जोत टनल निर्माण को लेकर भी संसद में आवाज उठाऊगी।उसामरिक दृष्टि से इन दोनों टनलों का निर्माण अति आवश्यक है। ऐसे में केंद्र सरकार मंडी संसदीय क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण टनलों का निर्माण करें जिससे मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों और सेना को आवाजाही के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।



