बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुलझाने का दिया आश्वासन-कुंगा बौद्ध

न्यूज़ मिशन

केलांग
जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति में मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने जनजातीय क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं कि समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा। उसके बाद सिसु मे प्रशासन एवं उनके साथ विस्तृत चर्चा भी की l जिला परिषद सदस्य कुमावत ने बताया कि मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन भी दिया l उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव से केलांग क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती, TCP को लागू नहीं करने, बिलासपुर AIIMS के आसपास जनजातीय भवन बनाने, सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने , सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट प्रावधान करने ,
पर्यटन को विकसित करने के लिए पॉलिसी बनाने , सब्जी मंडी का कार्य में तेजी लाने, काजा ग्राफ़ू सड़क को पक्का करने के लिए BRO को निर्देश देने, उदयपुर तांदी सड़क मे स्थानीय लोगों को जमीन के उचित दाम मिलने, घाटी में पर्यटकों के आकर्षण के लिए फलावर् पार्क बनाने, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तेहत स्नो स्कूटर, ATV , अन्य पर्यटक वा साहसी गतिविधियों के समान को योजना में लाने, नए पार्किंग स्थल विकसित करने, तांदी संगम घाट का निर्माण कार्य शुरू करने, सरकारी स्कूलों में खाली गर्ल हास्टल को भरने के लिए आय सीमा को खत्म करने , जैसे अन्य समस्याओं समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now