कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

41 ग्राम हहेरोइन/चिट्टा सहित तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

14 ग्राम हेरोइन के साथ मंडी के 2 युवकों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 41 ग्राम हेरोइन सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गैमन पुल चौक पर नाकाबंदी के दौरान लाल सिंह (41 वर्ष) पुत्र श्री सागर दास निवासी गांव चडोल डा0 न्योली तह0 व जिला कुल्लू के कब्जा से *27 ग्राम हेरोईन/ चिट्टा* बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वही दूसरे मामलें में थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने डोभी पुराना पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी नम्बर CH 01CK 9036 की नियमानुसार चैकिंग की तो पृथ्वी चंद पुत्र श्री थली राम निवासी गांव भरमेरा डाकघर कृराटी तहसील जोगिन्दर नग्गर जिला मण्ड़ी उम्र 34 वर्ष तथा नितीश कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी गांव व डाकघर भ्राडू तहसील जोगिन्द्र नग्गर जिला मण्डी उम्र 32 वर्ष के कब्जे से *14 ग्राम हैरोईन/चिट्टा* बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एचपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है तुमने कहा कि तीनों नशा तस्कर को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है पुलिस रिमांड में नशा तस्करों से गहनता से पूछताछ की जाएगी । नशा तस्करों ने चिट्टा कहां से खरीदा है और इसकी सप्लाई कहां पर देनी थी इसकी भी पूरी छानबीन की जाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी भी जगह पर किसी प्रकार का नशा तस्करों के द्वारा बेचा जा रहा है उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए ताकि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now