मलाणा के भेलिंग में भालू के हमले से 16 वर्षीय किशोर घायल
बीती रात भालू ने भेड़ों पर किया हमला भेड़पालक को भी घायल

भालू के हमले से भेड़पालक परेशान वन विभाग से की भालू को पकड़ने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के प्राचीन लोकतंत्र गांव मलाणा के साथ लगते भेलिंग में भालू ने एक किशोर पर हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े दस बजे के समय भेलिंग में पहले भालू ने भेड़ बकरियों पर हमला किया और इस बीच भेड़ बकरियों को बचाने के लिए 16 साल के किशोर ने कोशिश की और इस दौरान भालू ने किशोर पर भी हमला कर दिया इस दौरान किशोर को भालू ने ढांक में नीचे फेंक दिया लेकिन इस दौरान किशोर सुरक्षित बच गया। शोर मचाने पर किशोर का परिजन भी मौके पर पहुंचे और भालू घटनास्थल से भाग गया। लिहाज़ा परिजनों और ग्रामीणों ने घायल किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां किशोर का उपचार किया गया। भालू के हमले से 16 वर्षीय गोलाप पुत्र नडा राम के बाजू और नाक में चोट आई है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह भालू इस घटना में करीब 50 भेड बकरियों को मार चुका है। जबकि यह भालू पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में आतंक मचा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को इस भालू को पकड़ लेना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित रहे।
वीओ-घायल गोपाल ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के समय भालू ने भेड़ो पर हमला किया और इस दौरान जब टैंट से बाहर निकला भालू उसके उपर झपटा जिसके बाद वह झाडृियों में गिर गया उनके बाद जब चिल्लाया तो आसपास के लोगों ने आवाज सुनी जिसके बाद घायल को स्थानीय लोगों ने रेस्कयू कर जरी अस्पताल पहुंचाया।गोपाल ने कहाकि काले रंग के भालू ने क्षेत्र ग्रामीणों को भी नुक्सान पहुंचाया है और हर दूसरे दिन भालू भेड़ों पर हमला कर ग्रामीणों को नुक्सान पहुंचा रहा है।
वीओ-स्थानीय ग्रामीण मोती राम ने कहाकि मलाणा के भेंलग में बीते 2 सप्ताह से बार बार भेड़ों पर हमला कर रहा है जिससे ग्रामीणों की भेड़ बकरियों को नुक्सान पहुंचा रहे है।उन्होंने कहाकि भालू के हमले से ग्रामीणों को जानमाल का खतरा है ऐसे में वन विभाग काले भालू को पकड़ने का प्रयास करें।
बाईट-मोती राम,स्थानीय ग्रामीण मलाणा कुल्लू
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू



