कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

7 दिवसीय रोवर एवं रेंजर यूनिट द्वारा राजकीय महाविद्यालय में कैंप का हुआ समापन

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल के अगुवाई में हुआ समापन

न्यूज़ मिशन
कुल्लू

27 मई 2023 से 3 मई 2023 तक रोवर एवं रेंजर यूनिट द्वारा राजकीय महाविद्यालय में 7 दिन का कैंप आयोजित किया गया था जिसमें रोवर एवं रेंजर यूनिट के द्वारा एक एरिया अपनाया गया तथा उसके सोन्द्रीयकरण का कार्य शुरू किया गया जिसमें ड्रिफ्टवुड, गार्डेनिंग, वेस्ट टू बेस्ट, लैशिंग इत्यादि का मुख्य प्रयोग किया गया ।इन दिनों रोवर एवं रेंजर इकाई के विद्यार्थियों ने रोवर स्काउट लीडर प्रोफेसर ज्योति चरण के नेतृत्व में कार्य को सम्पन्न किया। इस कार्य को सम्पन करने हेतु सभी विद्यार्थी सुबह 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक कार्य करते थे। ड्रिफ्टवुड आर्ट के लिए 2 से 3 लकड़ियों के लट्ठों का प्रयोग किया गया जो की एक जगह पर बेकार पड़े हुए थे , जिसे पहले साफ कर आगे की सजावट की गई , फिर वेस्ट मैटेरियल जैसे की प्लास्टिक की बॉटल्स, चप्पलें, टूटे हुए घड़े, वाटर टैंक इत्यादि का प्रयोग कर गमले, पंछियों के पानी पीने के लिए पात्र इत्यादि बनाए गए इसके अलावा लैशिंग का प्रयोग बाड़ बनाने में, गमलों को लटकाने में किया गया जिनमें अलग अलग तरह के फूलों तथा पौधों की प्रजातियों जैसे की बोदी, जिरेनियम, गुलाब को बखूबी रूप से लगाया गया है। खाद बनाने के लिए भी एक गढ़े का निर्माण किया गया है जिसमें की नेचुरल वेस्ट मैटेरियल को डाल कर खाद को त्यार किया जा सकता है।इस कैंप में सभी ने नई नई चीजों को सीखा तथा उनसे प्रेरित भी हुए है , 7 दिवसीय शिविर का विधिवत समापन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल की अगुवाई में किया गया और प्रधानाचार्य ने रोवर रेंजर्स की समस्त टीम के कार्यो को सराहा व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now