कुल्लूमनोरंजन

प्राचीन कुल्लवी संस्कृति  व वेशभूषा के संरक्षण संवर्धन के लिए महिलाएं कर रही सराहनीय प्रयास- धनेश्वरी ठाकुर

कहा-केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का कर रही सशक्तिकरण

प्राचीन कुल्लवी संस्कृति  व वेशभूषा के संरक्षण संवर्धन के लिए महिलाएं कर रही सराहनीय प्रयास-
धनेश्वरी ठाकुर
कहा-केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को कर रही सशक्तिकरण
कुल्लू
जिला कुल्लू के देव सदन के सभागार में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी सोनिका चंद्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कुलवी टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर की। इस अवसर पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 30 महिला मंडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया वही पर पर समूह गान, एकल गान, एकल नृत्य, कुलवी नाटी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल गीत प्रतियोगिता में संजय कुमार ने पहला स्थान ओमप्रकाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में रिश्ता कौंडल ने पहला स्थान, जतिन नेगी ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप सॉग में देवभूमि जनाहन ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर सूर्य का ने हासिल किया।वहीं नाटी में आशापुरी  महिला मंडल ने पहला स्थान, जवकि शान महिला मंड़ल ने दुसरा स्थान हासिल किया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की प्रभारी सोनिका नेगी ने बताया कि नेहरू युवक केन्द्र की रीढ़ की हड्डी महिला मंडल व युवक मंडल है। जिस पर यह खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी होते हैं इनका सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया साथ ही मुख्य अतिथि का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन महिला मंडलों को देख कर भी इन्हें भी कार्य करने का जोश आता है और उन्होंने कहा कि उन्हें भी हर एक महिला मंडल तक पहुंचना है और उन्हें सक्षम और सुदृढ़ बनाना है।वही धनेश्वरी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और जो कि बहुत सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का उद्देश्य है कि अपनी संस्कृति को किस प्रकार से बचाना और किस प्रकार से उसका प्रचार प्रसार करना है आज लगभग 30 महिला मंडलों ने अपने संस्कृति प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिस में कुलवी नाटी समूह गान एकल गान एकल नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का प्रयास सराहनीय था और दूरदराज से ग्रामीण महिलाएं अपने कामकाज छोड़कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची है उन्होंने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी कहीं भी नहीं है उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से उन्हें मंच मिला है महिलाओं एक से बढ़कर एक अपनी संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया है। इस कार्यक्रम के लिए नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी सोनिका चंद्रा को धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि भारत सरकार का तो उद्देश्य यही है कि किस प्रकार से ग्रामीण स्तर के लोगों को महिला मंडल है युवक मंडल है उनको किस प्रकार से सुदृढ़ व सशक्त करना है और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now