कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली महादेव रोपवे निर्माण में भाजपा सरकार रही असफल बौखलाहट में कर रहे विरोध-गोपाल सिंह ठाकुर
कहा-बिजली महादेव के नाम पर कुछ लोग देवनीति में कर रहे राजनीति
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के विकास से घबराई भाजपा
खराहल घाटी और कशवरी फाटी की 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधि करेगें बिजली महादेव रोपवे के संबंध के जनसंवाद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की खराहल घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण का मुद्दा अब राजनीतिक बन गया है। खराहल घाटी की 9 पंचायतों के कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने परिधिगृह कुल्लू में सामूहिक प्रेस वार्ता में बिजली महादेव रोपवे का समर्थन किया। इस प्रेस वार्ता में 8 पंचायत प्रधान उप प्रधान बीडीसी अध्यक्ष नगर ब्लॉक खेख राम सहित पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली महादेव रोपवे के विरोध को लेकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और राजनीति में देवनीति करने का आरोप लगाया और लोगों को भड़काने का आरोप लगााया।इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन नगर ब्लॉक खेख राम ठाकुर, बीडीसी सदस्य चताणी विशाल महंत, बीडीसी सदस्य लाल चंद ठाकुर, प्रधान पूईद गोपाल सिंह, चौकी डोभी प्रधान सुमन प्राग गॉड, चताणी प्रधान शेर सिंह ठाकुर, नेउली प्रधान ओम प्रकाश, चन्सारी प्रधान शांता देवी, सेउगी प्रधान प्रभा शर्मा, तलोगी प्रधान वीना देवी, भ्रैण प्रधान तीर्थ राम, उपप्रधान वंदल सुरेंद्र कुमार, तलोगी उप प्रधान पुनीत राणा, चंसारी उप प्रधान जगन्नाथ, उपप्रधान शिवराम, पूर्व प्रप्रधान व बीडीसी सदस्य नेउली सुरेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य कमल किशोर व युवराज उपस्थित रहे
ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली महादेव के नाम पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं और उनका की मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के कार्यों से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली महादेव रोपवे का निर्माण पूर्व की भाजपा सरकार में नहीं कर पाए जिसको मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने 5 महीने में प्रारूप तैयार कर टैंडर प्रक्रिया एससीए औपचारिकता पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा के लोग बौखलाहट में लोगों को भड़का रहे हैं। जिसमें लोगों को रोजगार छीलने की बात और पर्यावरण खराब होने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि राजनीति में देव नीति को नहीं लाना चाहिए ऐसे में बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सदस्य लोगों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे के नाम पर खराहल घाटी के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण साबित होगा जिसमें लोगों को रोजगार के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से बिजली महादेव के दर्शन लाखों श्रद्धालु करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव के देवस्थल से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी बिजली महादेव रोपवे का प्रोजेक्ट वन भूमि पर लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस जगह पर बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कारदार ने उस स्थान को कृत किया है जहां पर रोपवे लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बिजली महादेव मंदिर कमेटी को रोपवे के स्थान की नत करने से पहले जनरल हाउस बुलाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब कभी बिजली महादेव रोपवे लगाने के समर्थन में और कभी विरोध में प्रशासन को ज्ञापन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक मंशा के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोड पर के विरोध में करार घाटी की जनता नहीं है और खराहल घाटी की 9 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी इसके समर्थन में है ऐसे में बिजली महादेव रोपवे लगने से क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए प्रारूप तैयार किया गया है जहां पर स्थानीय लोगों को दुकाने बनाकर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सदस्य देववाणी का झूठा प्रचार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देवता ने कहीं पर भी रोपवे के समर्थन और विरोध में कोई देबनी नहीं की है ऐसे में कुछ लोग झूठ बोल रहे हैं जिसका हम खंडन करते हैं उन्होंने कहा कि विकास में अड़ंगा डालने के लिए कुछ लोग देव नीति का सहारा ले रहे हैं जिसकी हम सब निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ख्याल घाटी की 9 पंचायतों और कशवरी की 3 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जिसमें बिजली महादेव रोपवे लगने से लोगों को क्या फायदा होगा इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जनता के बीच जाकर अपना दायित्व के तहत लोगों को रोपवे निर्माण के समर्थन में जागरूक करेंगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली महादेव रोपवे को लेकर पूर्व सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर मंच पर बिजली महादेव रोपवे निर्माण का जिक्र करते थे और प्रधानमंत्री बार-बार बिजली महादेव रोपवे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से जानकारी लेते रहते थे उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रयास कर रही है जिसके लिए केंद्र सरकार का भी और प्रदेश सरकार का भी आभार प्रकट करते हैं।



