कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
शिकायत निवारण समिति के सदस्यों की प्राथमिकता के आधार पर मुद्दों का हुआ समाधान- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-पूर्व सरकार के धाम टैंट नहीं व्यवस्था परिवर्तन में कम खर्च में अधिक प्रशसनिक व्यवस्था
देवसदन के सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की पहली बैठक संपन्न हुई
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के देव सदन में जिला शिकायत निवारण समिति की जिला स्तरीय बैठक मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मैं जिला शिकायत निवारण समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे बैठक में सदस्यों के सैकड़ों मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य संसदीय सचिव सुदर्शन ठाकुर ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायत निवारण समिति के सदस्यों की विभिन्न मुद्दों को समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी साक्षी वर्मा एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
वीओ- मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद कुल्लू जिला में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई है उन्हें कहा कि पूरे प्रदेश में कुल्लू जिला में पहली शिकायत निवारण समिति का बैठक हुई है जिसमें कुल्लू मनाली बंजार आनी चारों विधानसभा क्षेत्र के मनोनीत सदस्य और सरकारी सदस्यों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से 2,2 प्रश्नों को लिया गया जिस में विस्तृत चर्चा हुई है। इस बैठक में सेंड करो शिकायतों का निवारण के लिए सभी विभागों अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण समिति के सदस्यों के मुद्दे हर दिन समाधान किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार की तरह धाम टेंट लगाने का काम बंद किया गया है और कम खर्च में अधिक से अधिक शिकायतों का निवारण किया जाए इसके लिए प्रावधान किया गया है
बाईट- सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार
रिपोर्ट- तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



