कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बिलासपुर से लेकर कुल्लू तक 3 टूरिस्ट ट्रैफिक पुलिस स्टेशन से ट्रैफिक व्यवस्था होगी सुदृढ़- संजय कुंडू
कहा-आईटीएमएस सिस्टम में हिमाचल पुलिस देशभर में नंबर 1
कुल्लू लाहौल स्पीति के लिए अतिरिक्त पुलिस बल किया जाएगा तैनात
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़ामोड़ा से लेकर कुल्लू तक फोरलेन में 14 टनलों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से 5 टनलों को फिलहाल ट्रैफिक के लिए ट्रायल बेस पर खोला गया है उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक तकनीक से लैस डिवाइस लगाए गए हैं जिसमें मेट्रोलॉजिकल डिवाइस से
मौसम को लेकर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में वीडियो एक्सीडेंट डिटेक्शन सिस्टम, वेरिएशन ट्रेफक साइन सिस्टम, ड्राइवर फीडबैक सिस्टम इमरजेंसी कॉल बॉक्सेस ,व्हिकल रेडार स्पीड सिस्टम लग रहे हैं उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से सरकार को बिलासपुर से लेकर कुल्लू तक तीन ट्रैफिक पुलिस स्टेशन बना बनाने के लिए प्रपोजल भेजी थी जिसमें मुख्यमंत्री महोदय ने उसकी घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने आईटीएमएस सिस्टम से ट्रैफिक कंट्रोल कर रही है। जो देशभर में नंबर वन पर है। जिसमें अब तक 44 जगह पर आईटीएमएस सिस्टम लगाकर ट्रैफिक को रेगुलेट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश भर में डेढ़ सौ स्थानों पर आईटीएमएस सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य है जिसमें इस वर्ष 50 से अधिक आईटीएमएस सिस्टम स्थापित किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से फूलन के साथ-साथ जितने भी ट्रॉमा सेंटर नोटिफाई कर रही है 108 एंबुलेंस के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से 9 एंबुलेंस से किसी भी इमरजेंसी में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जा सके इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने से टनल में ट्रैफिक बड है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 12 लाख से अधिक वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजरे हैं और पिछले महीने57 हजार वाहन अटल टनल रोहतांग से क्रॉस हुए हैं उन्होंने कहा कि इस बार के पर्यटन सीजन में पर्यटकों के वाहनों की संख्या 20 लाख से अधिक वाहन क्रॉस करेगें। जिसके लिए कुल्लू जिला और लाहौल स्पीति के लिए अतिरिक्त पुलिस पर्सनल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पुलिस विभाग में थाने और चौकी के स्टाफ को रिवाइज करने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से सरकार को प्रपोजल भेजी है उन्होंने कहा कि कोविड-19 बाद हालात ठीक हुए हैं इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जिसके लिए मैन पावर की अवस्था ट्रैफिक के साथ-साथ क्राइम वायरस को रोकने के लिए जरूरी है इसके लिए सरकार से मैट्रर टेकअप गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क की पुलिस डिपार्टमेंट का मॉडल हिमाचल पुलिस फॉलो करती है विश्व की सबसे बेहतरीन पुलिस फोर्स है। हिमाचल प्रदेश में 70% क्राइम बॉर्डर एरिया में होता है और 30% क्राइम हिमाचल प्रदेश के अन्य जिला में होता है कुल्लू मनाली टूरिस्ट हब है इसके लिए लॉयन ऑर्डर का यीशु और ड्रग्स का इशू यहां पर रहता है इसके लिए हर साल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है। कुल्लू मनाली में सैकड़ों की संख्या में हड़ताल वीआईपी की मूवमेंट रहती है इसके लिए भी सिक्योरिटी के लिए पुलिस फोर्स की जरूरत रहती है। पुलिस विभाग में खाली 1226 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सरकार से आग्रह किया है



