कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मनाली विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी से भारी नाराजगी

शिकायत निवासी समिति सदस्यों से बरिष्ठ कांग्रेस को रखा बाहर

विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड के करीबियों को भी दरकिनार किया
न्यूज़ मिशन
मनाली
मनाली विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी से भारी नाराजगी का माहौल है ऐसे में मनाली विधानसभा क्षेत्र में शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों को शिकायत निवारण समिति से बाहर रखा गया ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की बात हर मंच से कहीं जा रही है लेकिन दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी पार्टी को भारी पड़ सकती है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भुवनेश्वर गौड को जीत का सेहरा  वरिष्ठ कांग्रेसियों की कड़ी मेहनत से बंधा है। लेकिन शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी आने वाले लोकसभा चुनावों में भारी पड़ सकती है ऐसे में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जहां चुनावों के समय दिन-रात कड़ी मेहनत कर मनाली की सीट कांग्रेस की झोली में डाली है वही अब वरिष्ठ कांग्रेसी के अनदेखी से एक बार फिर गुटबाजी भी दिख रही है जहां विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड के करीबियों को भी दरकिनार किया गया। यही नहीं विधानसभा चुनावों के समय अधिकतर बरिष्ठ कोग्रेसियों ने दिन-रात 24 घंटे कड़ी मेहनत की उनको भी शिकायत निवारण समिति में नहीं लिया गया ऐसे में पार्टी के भीतर  जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को भी शिकायत निवारण समिति से दूर रखा गया।
इन बरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी
देवेंद्र नेगी,नवीन तनवर,चुनेश्वर ठाकुर,राजीव ठाकुर
,हरिचंद शर्मा,ठाकुर दास राणा,विद्या नेगी,सतीश रोहित वत्स धामी,हीरा लाल विभु सहित अन्य दर्जनो पदाधिकारी में भारी रोष है जिससे आने बाले समय मे पार्टी के बरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को दूर नहीं किया गया तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now