कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ब्यास नदी में डूबने से तेलंगाना के 11 वर्षीय पर्यटक की मौत
पुलिस ने शव बरामद कर छानवीन की शुरू

न्यूज मिशन
मनाली
पर्यटन नगरी मनाली के नेहरू कुंड क्व समीप ब्यास नदी में डूबने से तेलंगाना के पर्यटक की मौत हो गई है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताविक नेहरुकुण्ड के समीप व्यास नदी के किनारे पर्यटक मस्ती कर रहे थे। कि अचानक बच्चे का पैर फिसलने से व्यास नदी में बह गया । पुलिस कक टीम ने कुछ दूरी पर बच्चें के शव को बरामद किया।पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। कोमिन वेकंट कार्तिक (11) पुत्र कोमना हरीश निवासी सिकंदराबाद नेहरुकुण्ड में नदी तट पर खेल रहे थे।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा



