बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश
पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो देंगे सामूहिक इस्तीफा-कुंगा बौद्व
कहा- सर्तकता विभाग के अधिकारी विकास कार्यो में अड़ंगा अंड़ा कर कर रहे कार्य प्रभावित
15 मई तक का दिया अलटीमेटम नहीं तो होगी पेन डाउन स्ट्राइक
पंचायत प्रतिनिधियों ने आपात बैठक कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन सौंपा
न्यूज मिशन
न्यूज मिशन
केलांग
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के पंचायत प्रतिनिधियों ने केलांग में आपातकालीन बैठकर सर्तकता विभाग के अधिकारियो के अनावययक हस्तक्षेप के विरोध में एसडीएम केलांग के माध्यम से मुख्यामंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। यहीं नहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से 7 दिनों के अंदर सतर्कता विभाग की अनावश्यक हस्तक्षेप रोकने की मांग अन्यथा समस्त पंचायतें पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि विजिलेंस एसपी मंडी ओर डीएसपी केलंग का तुरंत तबादला की जाए। ये भी कहा कि अगर विजिलेंस को पंचायतों में भ्रष्टाचार दिखता है तो कार्यवाही करें,,लेकिन सभी विभागों में भी देखे की भ्रष्टाचार है या नही। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग में विजिलेंस की कार्यवाही के खिलाफ व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों लामबंद हुए हैं। तिलक बाजार में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ दुकानें दुकानें बंद रखकर विरोध भी जताया है
जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने बताया कि सर्तकता विभाग के द्वारा केलंग के स्थानीय व्यापारियों को बेवजह तंग किया जा रहा है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ओर फैसला लिया कि अगर 7 दिनों के अंदर सतर्कता विभाग की अनावश्यक हस्तक्षेप नही रोका गया तो समस्त पंचायतें पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे।उन्होंने कहा कि दुकानदारों के खिलाफ विजिलेंस के द्वारा बेबजह कार्रवाई की जा रही है जिससे दुकानदारों ने बाजार बंद रखा है। जिला परिषद सदस्य कुंगा बोद्ध,,प्रधान,जंगपो,उप प्रधान,व बी डी सी सदस्य तथा प्रधान ब्यापार मंडल प्रकाश के सदस्य ने प्रदेश सरकार से मांग की है इसको लेकर उचित कार्यवाही की जा जाए।



