बदाह गोम्पा में धूमधाम से मनाई जाएगी बुद्ध जयंती
बौद्ध धर्म और बौद्ध दर्शन के विख्यात प्रवचक आचार्य रमेश नेगी देंगे अनमोल प्रवचन न्यूज़ मिशन

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बदाह गोम्पा सोसाईटी की बुद्ध जयंती आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि इस साल बदाह गोम्पा में बुद्ध जयंती 5 मई को बहुत धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
आदरणीय खेन्पो रिन्पोछे आचार्य रमेश नेगी को बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर लोगों को बुद्ध के अनमोल उपदेश प्रदान करने के लिए आमंत्रित किए गयें हैं। इस साल आयोजकों ने प्रवचन सुनने के लिए धरातल के सभागार में भी बहुत बडी एल ई डी स्क्रीन, उपर छत में वाटरप्रूफ शामियाना व वहां भी स्क्रीन लगाई जा रही है और बैठने का बढिया प्रबंध किया है।
विशाल भण्डारा के साथ जलपान,चायपान,रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया है।
बुद्ध जयंती के दिन सुबह बुद्ध की प्रतिमा के साथ 108 कंज्ञुर पोथी भी उठा कर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।
बुद्ध जयंती के दिन बदाह गोम्पा में समस्त प्राणी जगत के कल्याण, विश्व शान्ति के लिए पावन लामागण विशेष और महा छोग-गण पूजा भी करेंगे।
समारोह सम्पन्न होने पश्चात बुद्ध के छोग-गण पूजा का प्रसाद सभी लोगों को वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने बेहतरीन आयोजन के लिए बेहतरीन टीम का गठन किया है। बदाह गोम्पा सोसाइटी के दो महिला मण्डल अप्पर मोहल और पंडित बेहड़* की महिलाएं आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। आयोजकों ने बुद्ध जयंती समारोह में पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाडी पार्किंग सुबिधा का भी प्रबंध किया है। एन0 जी0 बोध ने सभी बुद्ध प्रेमियों से अनुरोध किया है, कि बुद्ध जयंती के पावन समारोह में भारी संख्या में पधार कर महात्मा बुद्ध के अनमोल उपदेश, पवित्र प्रसाद के साथ साथ जयंती के विशेष छोग-गण प्रसाद को भी ग्रहण करें।



