कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

बसंतोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक  चन्द्रमणि, हेमराज भारद्वाज ,सूर्यवंशी, डाबे राम व कुशल वर्मा के नाम रही

स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के 15 प्रतिभागियों ने दूसरे राउंड में मंच पर बिखेरे हुस्न के जलवे

  महिला मंडल आनी की कलाकारों ने खूबसूरत नॉटी से दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
बसंत उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में पहाड़ी गायक चन्द्रमणि,हेम राज भारद्वाज ,सूर्यवंशी,डाबे राम ,कुशल वर्मा के नाम रही। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कुलवी शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र के मंच पर सैकड़ों कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। आनी महिला मंडल की महिलाओं ने लालचंद प्राथमिक कला केंद्र के मंच पर खूबसूरत नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वही युवा कलाकार ऋषिता कौंडल ने शिव तांडव डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी लालचंद प्रार्थी कला केंद्र की दूसरी सांस्कृतिक संध्या स्टार नाइट में पहाड़ी गायक डाबे राम कुल्लवी और कुशल वर्मा ने एक से बढ़कर एक ने बेहतरीन पहाड़ी गानों से दर्शकों को खूब मनोरंजन कर झुमाया। सांस्कृतिक संध्या को संबोधित करते हुए विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बसंत उत्सव में लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में कलाकारों को कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान कर प्रोत्साहन दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है उन्होंने कहा कि कुलवी नॉटी देश दुनिया में प्रसिद्ध है ऐसे में संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए महिलाएं और युवा कलाकार सराहनीय प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए सरकार के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन को विकसित करने के लिए इस वर्ष सरकार की तरफ से 229 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है जिससे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप किया जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now