ऑस्ट्रिया ,स्विजरलैंड की तर्ज पर बिजली महादेव के लिए बनेगा बर्ल्ड क्लास रोपवे-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-तारा देवी के लिए 1600 करोड़ रूपये से 18 वोर्डिंग स्टेशन से पर्यटन को लगेगें पंख
कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना होगा सकार
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहाकि प्रदेश सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए रज्जू मार्ग निर्माण के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहाकि हालहि में केंद्रीय भुतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ,प्रदेश के उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ आस्ट्रिया और रिवजरलैंड के दौरे पर गए थे जहां पर आधुनिक तकनीक से रोपवे निर्माण करने बाली कंपनियों के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।उन्होने कहाकि केंद्र सरकार में भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में स्थापित किए जाने वाले रज्जू मार्ग की योजनाओं को सराहा। उन्होंने बताया कि शिमला में तारा देवी से रिज के लिए 1600 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण किया जाएगा जिसमें 18 वोर्डिंग डीबोर्डिंग स्टेशन होंगे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया,स्विजरलैंड की तर्ज पर बिजली महादेव के लिए बर्ल्ड कलास रोपवे का निर्माण किया जाएगा।उन्होने कहाकि बिजली महादेव निर्माण के लिए निर्माण के लिए 8 विश्व स्तरीय कम्पनियों से निविदाएं प्राप्त हुई है। शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा। उन्होंने बिजली महादेव रोपवे को निर्माण मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग व राफ्टिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटक राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकें। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित संगम स्थल को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां पर घाटों का निर्माण किया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।