सैंज घाटी के गाड़ापारली और शांघड़ पंचायत ओलावृष्टि से फ़ंसले हुई तबाह
सेब, प्लम,नाशपती, नगदी फ़ंसलो को हुआ भारी नुकसान

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की सैंज घाटी के ग्राम पचायात गाड़ा पारली और शांघड़ के दर्जनों गांव में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 2 .3 इंच ओलावृष्टि से किसानों भगवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसमें सेब, नाशपाती प्लम, खुरमानी, आडू सहित अन्य फलदार फसलें और किसानों की मटर,फूलगोभी सहित अन्य फसलें खराब हुई है।जिसके चलते किसानों,बागवानों को भारी आर्थिक नुक्सानहुआ है।
स्थानीय पंचायत प्रधान यमुना देवी ने बताया कि गाड़ा पारली पंचायत में भारी ओलावृष्टि से सैकड़ों किसानों बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि इसको लेकर बंजार एसडीम कार्यालय को इसकी सूचना दी गई है उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से किसानों बागवानों के नुकसान का आंकलन किया जाए और सरकार की तरफ से उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए। उधर गांव के ग्रामीणों पुन राम देव राज तेजा सिह जवाहर लाल हिरा लाल इन्द्र दत पृथ्वी सिंह ने बताया कि भारी ओलावृष्टि से क्षेत्र के हजारों किसानों की नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है उन्होंने कहा कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान करें। उधर एसडीएम बंजार हेम राज वर्मा ने बताया की गाड़ा पारली और शांघड़ पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा भारी ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से बागवानी और कृषि विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।



