बेहतर समाज का निर्माण हर नागरिक का दायित्व -जूही बब्बर सोनी
कहा-विद लव आप की सायरा नाटक में आधुनिक समाज में मॉर्डन इंडियन वूमेन के प्रति समाज की सोच

अटल सदन के अंतरंग सभागार में विद लव आप की सायरा नाटक में महिला के रिश्तों कहानी का किया मंचन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के सभागार में जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से मुंबई के एकजुट थिएटर ग्रुप के कलाकारों के द्वारा विद लव सायरा नाटक का मंचन किया गया । जिसमें सिने अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी सहित अन्य कलाकारों ने विद लव सायरा नाटक मंचन कर दर्शकों को अपने-अपने इसे मंत्रमुग्ध किया ।इस दौरान उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ,एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक ,जिला भाषा अधिकारी सुनीता ठाकुर डीपीआरओ कुल्लू नरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने डेढ घंटे तक नाटक का लुत्फ उठाया। सिने अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी के द्वारा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सिने अभिनेत्री रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी सहित सभी कलाकारों को कुलवी परंपरा से शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
-सिने अभिनेत्री एवं रंगकर्मी जूही राज बब्बर सोनी ने कहा कि विद लव आप की सायरा नाटक के द्वारा आधुनिक समाज में मॉडर्न इंडियन वुमन के प्रति समाज की सोच को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नाटक को देखने के बाद अगर समाज के कुछ लोगों का नजरिया बदलता है तो वह हमारी सेक्सस होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल सब कुछ बंद हो गया था इस दौरान गार्डन में बैठकर कर एक कहानी लिखी जिसको नाम दिया विद लव आप की सायरा नाटक के माध्यम से एक मुस्लिम महिला जीवन आधारित कहानी प्रस्तुत की है। जिसमे एक मुस्लिम महिला का 2 बार तलाक होता हैं।रिश्तो अहमियत की माता-पिता का प्रेम और कितना जरूरी होता है कि मां-बाप अपनी बेटियों का साथ दें और उनके साथ खड़े रहे।उन्होंने कहा कि मैंने कोशिश की बतौर थियेटर अभिनय,डायरेक्टर कर अपनी तरफ से हम सोसाइटी को कैसे बेहतर बना सकते है।बेहतर समाज निर्माण में हर नागरिक का समाज के प्रति फर्ज बनता है समाज में क्या बेहतर कर सकता है तो मुझे लगता है कि मैंने इस नाटक के माध्यम से समाज में जागरूता लाने के लिए संदेश दिया है। अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने कहा कि मैंने कई नाटकों में अभिनय किया है। जिसमें से जी जैसी आपकी मर्जी नाटक जो मेरी मम्मी नादिरा द्वारा लिखा है। उन्होंने कहाकि मैं एकजुट थिएटर ग्रुप से ही जुड़ी हूं। वह हमारा ही ग्रुप है और उसी में ही काम करती हो उन्होंने कहा कि इसके इलावा जावेद सिद्दीकी के द्वारा लिखा बेगम जान है उसमें भी मैंने किरदार निभाया है।इसके अलावा 1956 सिनेमा पर आधारित है जिसका नाम सलाम 1956 के नाम नाटक में किरदार निभाया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा फिल्मों में भी अभी नहीं किया है । रंगमंच में अभिनय करते हुए 25 वर्ष हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वॉलीवुड फिल्म काश आप हमारे होते और उसके बाद पंजाबी फिल्म यारा नाल बहारा ,नीरज पांडे के साथ अयारी फ़िल्म में मनोज वायपेयी के साथ अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि अब फ़िल्म फहराज में काम किया जो आने बाली है। वैब सीरीज आने बाली है। उन्होंने कहा कि अटल सदन के ऑडिटोरियम में विद लव आप की सायरा नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे जिन्होंने बड़ी सजीदगी के नाटक देखा है।यहां पर परफोसर्मेस का अच्छा लगा और यहां के लोग बहुत अच्छे है।
-एडीएम कुल्लू प्रशान्त सरकैक ने कहा कि जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने विद लव सायरा नाटक का मंचन किया है उन्होंने कहा कि बहुत ही उम्दा नाटक था जिसमें कुल्लू जिला के लोगों को अटल सदन के ऑडिटोरियम में दर्शकों ने नाटक के मंचन का लुत्फ उठाया उन्होंने कहा कि इस नाटक के माध्यम से समाज में सोशल ईशु पर आधारित था।
जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा विभाग के द्वारा अटल सदन के अंतर्गत सभागार में सीन अभिनेत्री एवं रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी के द्वारा विद लव सायरा नाटक का मंचन किया गया जिसमें उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने कहा कि इस नाटक के माध्यम से जूही बब्बर सोनी महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज को दिया है।



